फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Police found all three students who ran away from Navodaya Vidyalaya

Lalitpur News: नवोदय विद्यालय से भागे तीनों छात्र पुलिस को मिले

Sat, 15 Jul 2023 12:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jul 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Police found all three students who ran away from Navodaya Vidyalaya
ललितपुर। 12 जुलाई को जवाहर नवोदय विद्यालय से भागे कक्षा आठ के तीनों छात्र पुलिस को दैलवारा रेलवे स्टेशन के बाहर सकुशल मिल गए। इसके साथ ही छात्रों के अभिभावकों सहित विद्यालय प्रशासन ने राहत की सांस ली है। भागने का कारण छात्रों ने स्कूल में मन नहीं लगना बताया है। फिलहाल तीनों अपने माता-पिता के पास हैं।
विज्ञापन

कोतवाली अंतर्गत ग्राम दैलवारा में जवाहर नवोदय विद्यालय से कक्षा आठ के तीन छात्र नितिन निवासी ग्राम खजरा, विकास निवासी ग्राम कल्यानपुरा और सूरज निवासी ग्राम बम्हौरी बहादुर 12 जुलाई की देर रात्रि विद्यालय से भाग गए थे। 13 जुलाई की सुबह जब विद्यालय प्रशासन को पता चला तो हड़कंप मच गया। दोपहर को प्रधानाचार्य भूपेंद्र शर्मा ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तीनों छात्रों की खोजबीन शुरू कर दी थी। शुक्रवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तीनों छात्रों को दैलवारा रेलवे स्टेशन के बाहर से खोज निकाला। तीनों छात्रों का मेडिकल कराया गया।
विज्ञापन

पुलिया के नीचे गुजारे तीस घंटे, नमकीन खाकर भरा पेट
छात्रों ने बताया कि वे करीब एक बजे स्कूल के पीछे स्थित बाउंड्रीवॉल लांघकर भाग गए थे। यहां से भागते हुए वह रास्ते में पड़ने वाली एक पुलिया के नीचे बैठ गए। नमकीन खाकर भूख शांत की थी। करीब तीस घंटे पुलिया के नीचे बिताने के बाद बृहस्पतिवार रात करीब चार बजे तीनों बच्चे यहां से नितिन के गांव खजरा जाने के लिए निकले थे लेकिन वे पुलिस को मिल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक छात्र जाना चाहता था घर, बाकी भी साथ चल दिए

विद्यालय के प्रधानाचार्य भूपेंद्र शर्मा ने बताया कि नितिन को स्कूल में अच्छा नहीं लगा रहा था। वह घर जाना चाहता था। यह बात उसने अपने दोनों दोस्तों सूरज व विकास को बताई। बुधवार रात बिजली गुल होने पर वह भागने लगा। यह देखकर सूरज व विकास भी साथ भाग निकले। प्रधानाचार्य ने बताया कि बाद में तीनों को गलती का एहसास हुआ। उनका मन स्कूल लौट आने का हुआ, लेकिन डर की वजह से वे नहीं आ रहे थे।

तीनों छात्र मिल चुके हैं। अभी वे अपने माता-पिता के पास हैं। बाद में बच्चे स्कूल में पढ़ाई के लिए आ जाएंगे। - भूपेंद्र सिंह, प्रधानाचार्य, जवाहर नवोदय विद्यालय
पुलिस ने तीनों बच्चों को सकुशल खोज लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। - हरीशंकर चंद, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed