फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Police force deployed at the nomination site, Barrier placed five places

नामांकन स्थल पर तैनात किया पुलिस बल, पांच जगह लगाए बैरियर

Wed, 26 Jan 2022 01:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jan 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Police force deployed at the nomination site, Barrier placed five places
ललितपुर। विधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन स्थल तक जाने से पहले सुरक्षा की दृष्टि से पांच स्थानों पर बैरियर लगाकर सुरक्षा चक्र तैयार किया गया है। वहीं पार्किंग की व्यवस्था बैरियर से पहले सदनशाह क्षेत्र में गिन्नौट बाग और तुवन चौराहा के पास फूटा बंगला पर की गई, जहां समर्थकों के वाहनों को पार्किंग के लिए रखवाया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक निखिल पाठक ने मंगलवार को नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन नामांकन स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। कलक्ट्रेट परिसर में बनाए गए नामांकन कक्षों में सदर और महरौनी विधानसभा सीट के लिए अलग-अलग नामांकन कक्ष स्थापित किए गए हैं। यहां सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से प्रशासन द्वारा कचहरी आने जाने वाले पांच मार्गों पर बैरियर लगाए गए हैं।
विज्ञापन

इसमें पहला बैरियर बीएसपी कार्यालय के पास, दूसरा बैरियर वर्णी चौराहा पीडब्ल्यूडी डाक बंगला के पास, तीसरा बैरियर डीएम आवास के पहले, चौथा बैरियर जिला जज आवास के बगल में और पांचवां बैरियर पुलिस लाइन के मेन गेट पर लगाया गया है, ताकि प्रत्याशी, उनके समर्थकों एवं सरकारी कार्यालय आने-जाने वाले कर्मचारी एवं कचहरी आने-जाने वाले अधिवक्ताओं एवं वादकारी ही आ जा सकें। बाकी लोगों को बैरियर पर ही रोका जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार को सभी बैरियर और नामांकन स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने नामांकन स्थल पर पहुंचकर महिला प्रत्याशी एवं उनके समर्थकों की प्रवेश के दौरान जांच स्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्याशी और समर्थकों के अलावा अन्य कोई भी नामांकन स्थल के अंदर प्रवेश न करे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि एक साथ दो प्रत्याशियों को नामांकन के लिए निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में न भेजा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed