{"_id":"626bdf784bd6f90dd36f20d2","slug":"police-constable-death-who-came-home-in-lalitpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: बहन की शादी में छुट्टी पर घर आए पुलिसकर्मी की मौत, सुबह उठकर पिया पानी और चक्कर आने से फर्श पर पड़ा गिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: बहन की शादी में छुट्टी पर घर आए पुलिसकर्मी की मौत, सुबह उठकर पिया पानी और चक्कर आने से फर्श पर पड़ा गिर
Fri, 29 Apr 2022 06:22 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला ब्यूरो, ललितपुर
अमर उजाला ब्यूरो, ललितपुर
Published by: आकाश दुबे
Updated Fri, 29 Apr 2022 06:22 PM IST
सार
ललितपुर के थाना नाराहट में गांव कलौथरा निवासी ब्रजेश पटेल चित्रकूट में तैनात था। एक साल पहले ही उसकी शादी हुई थी।गुरुवार की शाम को ब्रजेश कार्ड बांटकर घर पहुंचा और खाना खाकर सो गया। सुबह उठकर पानी पिया और कुछ ही देर में चक्कर आने पर गिर पड़ा। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतक सिपाही ब्रजेश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ललितपुर में बहन की शादी में अवकाश लेकर घर आए पुलिस कर्मी की अचानक तबियत बिगड़ने से मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
थाना नाराहट में गांव कलौथरा निवासी ब्रजेश पटेल (27) पुत्र रामेश्वर प्रसाद पुलिस विभाग में सिपाही था। वह चित्रकूट में पुलिस लाइन में तैनात था। बीते एक सप्ताह 23 अप्रैल को वह अवकाश लेकर आया था। दो मई को छोटी बहन की शादी समारोह के कार्ड वितरण कर रहा था। साथ ही तैयारियों में जुटा था। गुरुवार की शाम को ब्रजेश ललितपुर से कार्ड बांटकर घर पहुंचा और खाना खाकर सोने के लिए छत पर चला गया। सुबह उठकर पानी पिया और कुछ ही देर में चक्कर आने पर गिर पड़ा। परिजन आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर चिकित्सकों ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
मृतक के चाचा मलखान सिंह ने बताया कि ब्रजेश पटेल की चार वर्ष पहले ही पुलिस में नौकरी लग गई थी। एक साल पहले नौ मई को उसकी शादी हुई थी। वह दो बहनों में इकलौता भाई था। छोटी बहन की शादी की पूरी तैयारियां कर रहा था।
विज्ञापन