फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   police catch liquor of ten lack rupees

टूटे फर्नीचर की आड़ में ले जाई जा रही दस लाख की शराब पकड़ी

Wed, 08 Nov 2017 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो
अमर उजाला ब्यूराो Updated Wed, 08 Nov 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
police catch liquor of ten lack rupees
lalitpur news - फोटो : amar ujala
 निकाय चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न करवाने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा अवैध शराब माफिया के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम में सोमवार की रात एक बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने सूचना के आधार पर एक ट्रक में अवैध शराब ले जाते हुए पकड़ लिया। ट्रक में रखी 436 पेटियों में 20928 क्वाटर शराब के साथ दो आरोपियों को दबोच लिया। शराब की कीमत लगभग दस लाख रुपये आंकी गई है। शराब को ट्रक में टूटे-फूटे फर्नीचर की आड़ में छिपाकर रखा गया था। पुलिस का अनुमान है कि यह शराब निकाय चुनाव को प्रभावित करने के लिए लाई गई है।
विज्ञापन


जखौरा थाने में पत्रकारों से बात करते हुए पुलिस अधीक्षक सलमान ताज पाटिल ने बताया कि सोमवार को जखौरा थानाध्यक्ष विजय सिंह चौहान क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि एक ट्रक में शराब तालबेहट की ओर ले जाई जा रही है। इसके उपरांत थानाध्यक्ष ने सूचना के आधार पर जखौरा-तालबेहट जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी करते हुए करिश्मा टेंट हाउस के पास ट्रक नंबर एचआर 55 क्यू 9959 को घेराबंदी कर रुकवाया। ट्रक चालक व क्लिनर से नीचे बुला कर उनका नाम पता पूछा।
विज्ञापन


इस पर ट्रक चालक ने अपना नाम विक्रम उर्फ विक्की पुत्र लाखन घोसी निवासी सुभाष वार्ड खुरई थानांतर्गत जिला सागर व क्लीनर ने अपना नाम सौरभ और छोटू पुत्र राम सिंह रघुवंशी निवासी पांडे कॉलोनी वार्ड नंबर 22 थाना सिटी कोतवाली अशोकनगर जिला अशोकनगर बताया। ट्रक की चेकिंग के दौरान पुलिस को ट्रक में पीछे की तरफ इस्तेमाल किया हुआ टूटा-फूटा घरेलू सामान समेत फटे गद्दे भरे हुए थे। अंदर चेक करने पर देखा कि ट्रक में एक और केबिन बनाई गई है। इसे खोलने पर भारी मात्रा में शराब का जखीरा बरामद हुआ। जब उस शराब को उस ट्रक से निकलवाया गया तब उसमें 436 पेटी शराब बरामद हुई। पुलिस ने कुल 20928 क्वाटर शराब बरामद करते हुए इसकी कीमत लगभग दस लाख रुपये बताई है। पुलिस ने जब ट्रक ड्राइवर से शराब के कागजात मांगे तो वह दिखाने में असफल रहे। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया और आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं पुलिस ने ट्रक और बरामद हुई शराब को सीज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निकाय चुनाव प्रभावित करने की हो सकती है साजिश
इतनी बड़ी मात्रा में पकड़ी अवैध शराब से निकाय चुनाव को प्रभावित करने की साजिश से इंकार नहीं किया जा सकता है। चुनावों के दौरान वोटरों को लुभाने के लिए शराब की व्यवस्था की जाती है। इस संबंध में पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है। शराब कहां से आई थी और कहां ले जाई जा रही थी इसका पता अभी पुलिस को नहीं चल पाया है।


दस हजार का दिया इनाम
पुलिस अधीक्षक सलमान ताज पाटिल ने अवैध शराब का जखीरा पकड़ने वाली टीम को दस हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में जखौरा थानाध्यक्ष विजय सिंह चौहान, उपनिरीक्षक अजय कुमार, बांसी चौकी प्रभारी विनोद कुमार, इंद्रपाल सिंह, योगेश सिंह, अतुल कुमार, पवन कुमार, राज कुमार, शिव मोहन प्रसाद, तालबेहट थानाध्यक्ष राजीव सिंह, रमेश कुमार, बृजेश कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed