फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Police busy in elections, thieves are busy in blowing gold-silver and cash

Lalitpur News: पुलिस चुनाव में व्यस्त, चोर सोना-चांदी और नकदी उड़ाने में मस्त

Tue, 09 May 2023 01:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 May 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
Police busy in elections, thieves are busy in blowing gold-silver and cash
झांसी। नगर निगम का चुनाव कराने के लिए झांसी से पुलिस फोर्स कानपुर भेजा गया है। कई थानों की फोर्स भी बाहर चली गई है। ऐसे में बदमाश बेधड़क होकर चोरी की घटनाआें को अंजाम दे रहे हैं। सोमवार को दिनदहाड़े बदमाश रेल कर्मचारी के घर में घुस गए और आलमारी मेें रखे तीन लाख रुपये के जेवरात उड़ा दिए। रेलवे कॉलोनी में पिछले तीन दिन के भीतर चोरी की यह लगातार चौथी घटना है। चोरी की घटनाओं से लोग दहशत में हैं।
विज्ञापन

बिहार के भोजपुर जिले के गांव तिलाट निवासी गुप्तेश्वर राय झांसी रेलवे स्टेशन पर प्वाइंट मैन हैं। उन्होंने बताया कि रविवार रात 12 बजे से सुबह 8 बजे तक उनकी ड्यूटी थी। सोमवार सुबह पत्नी आशा घर के बाहर पौधों को पानी दे रही थी। मां बाहर थीं, जबकि पिता अंदर के कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान बदमाश पीछे के रास्ते से दीवार फांदकर घर के अंदर घुस गए।
विज्ञापन

चोर अलमारी से सोने-चांदी के करीब तीन लाख रुपये के गहने, चार हजार रुपये नकद, मोबाइल और अन्य सामान चुराकर भाग गए। पौधों को पानी देने के बाद पत्नी कमरे में गई तो सामान बिखरा पड़ा था। ड्यूटी खत्म होने पर गुप्तेश्वर घर पहुंचे तो पत्नी और मां रो रहीं थीं। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। थोड़ी देर में पुलिस भी मौके पर पहुंंची। उन्होंने जब चोरी गए मोबाइल पर फोन किया तब उसमें घंटी भी बज रही थी लेकिन, किसी ने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन






पूड़ी-पनीर भी पैक कर ले गए बदमाश



गुप्तेश्वर के मुताबिक घर में पूड़ी और पनीर की सब्जी बनी थी। चोर मौका देखकर रसोई में रखी पूड़ी और पनीर की सब्जी भी पैक करके भाग गए। चोरों ने रसोई में कोई खाने का सामान नहीं छोड़ा।


रेलवे कॉलोनी में लगातार हो रहीं चोरी
रेलवे कॉलोनी में चोरी की घटनाएं लगातार हो रही हैं। गुप्तेश्वर के मुताबिक रविवार को क्वार्टर नंबर 1014 B में हरिशंकर और क्वार्टर नंबर 1013 B में मुकेश मीणा के घर में चोरी हुई थी। 5 मई को शंकर लाल मीणा के क्वार्टर में चोरी हुई थी। महानगर में चोरों का दुस्साहस इतना बढ़ गया है कि रेलवे कर्मचारी का परिवार घर के बाहर मौजूद था। महज आधा घटे में चोर पीछे के रास्ते से घर में घुसकर वारदात को अंजाम दे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed