{"_id":"5ff377238ebc3e3d5a44ea1d","slug":"police-beat-person-claim-lalitpur-news-jhs1852182160","type":"story","status":"publish","title_hn":"जखौरा पुलिस पर लगाए मारपीट पर आरोप, युवक के पैर टूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जखौरा पुलिस पर लगाए मारपीट पर आरोप, युवक के पैर टूटे
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर लोड़िग आटो में बैठा पीड़ित
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। थाना जखौरा क्षेत्र के अंतर्गत एक युवक ने पुलिस की मारपीट से दोनों पैर टूटने का आरोप लगाया है। पीड़ित घायल अवस्था में लोडिंग ऑटो से परिवार सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा और थानेदार समेत अन्य पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
जखौरा के मोहल्ला डूमरा निवासी भूपेंद्र सिंह ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र देकर बताया कि 31 दिसंबर को बड़ा भाई सत्येंद्र सिंह लोधी बस स्टैंड पर सब्जी लेने गया था, वहां से थानाध्यक्ष, दो एसआई और कांस्टेबिल उसे पकड़कर थाने ले जाने लगे। उसने विरोध किया और कहा कि वह फौज में है, उसे क्यों ले जा रहे हैं। लेकिन, मारपीट करते हुए जीप में डालकर ले गए। थाने ले जाकर बीस हजार रुपये मांगे और नहीं देने पर गालियां देते हुए लाठियों व बंदूक की बटों से मारपीट कर दी, जिससे दोनों पैर टूट गए। जान से मारने की धमकी भी दी। उसका भाई मारपीट से बेहोश हो गया, तो पुलिस उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जखौरा में छोड़कर भाग गई। घटना देख गांव के एक व्यक्ति ने सूचना दी, तो वह अस्पताल पहुंचा, जहां उसके भाई ने पूरी घटना बताई। उसने पुलिस अधीक्षक से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
--------------------
जखौरा क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। इसकी जांच क्षेत्राधिकारी तालबेहट को सौंपी गई है। जो भी पुलिस कर्मी दोषी होगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
- प्रमोद कुमार, पुलिस अधीक्षक, ललितपुर।