{"_id":"5f7630738ebc3e9c0873d46c","slug":"police-barbarta-see-in-lalitpur-a-boy-beat-video-virul-lalitpur-news-jhs1776373171","type":"story","status":"publish","title_hn":"ललितपुर में दिखी पुलिस की बर्बरता, किशोर को को पीटने का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ललितपुर में दिखी पुलिस की बर्बरता, किशोर को को पीटने का वीडियो वायरल
विज्ञापन
किशोर की बेरहमी से पिटाई करता पुलिस कर्मी।
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत सावरकर चौक पर एक किशोर को लाठियों से पीटा गया और बाद में पुलिस कर्मी दो को ऑटो में बैठाकर अपने साथ ले गए। सिपाही द्वारा मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया है। कहा जा रहा है कि किशोर को जेबकतरी के आरोप में पकड़ा गया है।
सोशल मीडिया पर पुलिस द्वारा एक किशोर को लाठी से पीटने का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में सावरकर चौक पर बीच सड़क पर एक सिपाही दो किशोरों को पकड़े हुए है और एक को लाठी से कई बार पीटता नजर आ रहा है। इसमें किशोर पिटाई से चिल्लाते हुए रोता हुआ बिलखता दिख रहा है। युवक पिटाई से नीचे सड़क पर भी गिर जाता है और सिपाही उसके कपड़े पकड़कर उठाता है और फिर पीटने लगता है। यहां उसके साथ दो अन्य सिपाही भी दिख रहे हैं, जो उक्त सिपाही को रोकते नहीं है। इसके बाद यहां ट्रैफिक पुलिस कर्मी भी आता है, जो ऑटो रुकवाता है, जिसके बाद सिपाही उन दोनों को ले जाने लगते हैं। सिपाही द्वारा युवक को लाठी से पीटने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग ने आरोपी सिपाही अरिमर्दन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है मामले की जांच कराने के निर्देश दिए हैं।
चिकित्सक ने बताया युवकों को जेब कतरा
मामले में सावरकर चौक निवासी एक चिकित्सक डॉ. अनिमेष जैन ने कोतवाली प्रभारी को शिकायती पत्र देकर बताया कि बीते 30 सितंबर को दिन के बारह बजे वह अपनी अस्पताल में मरीज देख रहा था, तभी व्यक्ति एक मरीज की जेब काटते पकड़े गए। जिन्हें लोगों ने पकड़कर सावरकर चौक पर ड्यूटी पर तैनात पुलिस को सौंप दिया। इनको जेब काटते अस्पताल में एक व्यक्ति ने रंगे हाथ पकड़ा था। चिकित्सक ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।