फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Police arrested Congress workers from the district who had gone to surround the Assembly in Lucknow.

Lalitpur News: विधानसभा का घेराव करने गए जिले के कांग्रेसियों को पुलिस ने लखनऊ में पकड़ा

Wed, 18 Feb 2026 12:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Police arrested Congress workers from the district who had gone to surround the Assembly in Lucknow.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जनपद से विधानसभा का घेराव पहुंचे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने प्रदर्शन करने से रोक दिया। हालांकि, कुछ कांग्रेसी दूसरी रास्ते से जाने में सफल भी हो गए।
मनरेगा बचाओ कार्यक्रम के तहत लखनऊ में कांग्रेस का विधानसभा घेराव का कार्यक्रम होना था। इसके लिए जनपद से भी कई कांग्रेसी लखनऊ में प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे थे। जनपद की पुलिस सक्रिय हो गई और जनपद में ही कई कांग्रेसियों को उनके घरों में ही नजरबंद कर दिया गया। इसके तहत, कांग्रेस के नगर अध्यक्ष रामनरेश दुबे, महासचिव शशिकांत दीक्षित, जिला उपाध्यक्ष पंकज हुंडैत और जिला मनरेगा प्रभारी जयपाल सिंह को उनके घरों में ही नजरबंद कर दिया गया।
विज्ञापन

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तालबेहट ब्लॉक अध्यक्ष बृजेश शांडिल्य को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. दयाराम रजक व अन्य कार्यकर्ता अलग-अलग साधनों व मार्गों से लखनऊ पहुंच गए। कांग्रेस के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि प्रदेश की सरकार की तानाशाही लोकतंत्र को खत्म नहीं कर सकती। गिरफ्तार होने वालों में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रदेश सचिव बलवंत सिंह राजपूत, पिछड़ा वर्ग प्रदेश महासचिव पवन विश्वकर्मा, महिला जिलाध्यक्ष नेहा तिवारी, पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष रामभरोसे कुशवाहा, सुनील कुमार राय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed