{"_id":"5f2b07848ebc3e3cc54379af","slug":"police-alert-lalitpur-news-jhs1731907156","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीराम मंदिर के भूमिपूजन पर पुलिस रही चौकस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीराम मंदिर के भूमिपूजन पर पुलिस रही चौकस
विज्ञापन
नदनवारा टोल प्लाजा पर मौजूद पुलिस
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के शिलान्यास के कारण बुधवार को जिले में पुलिस व्यवस्था बढ़ा दी गई और चिह्नित 12 प्वाइंट पर पुलिस बल तैनात रहा। सभी चौकी क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस द्वारा भ्रमण कर सुरक्षा परखी गई। टोल प्लाजा पर देर रात से ही कोतवाली पुलिस द्वारा चेकिंग की गई और वाहन स्वामियों से उनके आने- जाने का कारण भी पूछा गया।
भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण का शिलान्यास होने के कारण पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था चौकस की गई। जनपद में आने- जाने वाले हर व्यक्ति पर नजर रखी गई। नदनवारा एवं मालथोन टोल प्लाजा पर पुलिस द्वारा सभी प्रकार के वाहनों की चेकिंग की गई। वाहन स्वामियों से आने- जाने का कारण पूछा गया और संदिग्ध प्रतीत होने पर पूछताछ की गई। तालबेहट, ललितपुर कोतवाली क्षेत्र और नाराहट थाना क्षेत्र के मध्य प्रदेश सीमा क्षेत्र में मालथोन बार्डर के पास, महरौनी, जाखलौन और बांसी चौकी के पास सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
इसी प्रकार कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला अजीतापुरा, कसाई मंडी, जेल चौराहा, घुसयाना मस्जिद के पास, आजाद चौक, प्रशांति स्कूल के पास, नदीपुरा, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन तिराहा, इलाइट चौराहा, सिलगन फाटक, पनारी एवं टोल प्लाजा नदनवारा, प्रमुख 12 प्वांइट चिह्नित किए गए जहां सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल तैनात किया गया। सभी चौकी क्षेत्र मंडी, सदर चौकी, सिविल लाइन चौकी, नई बस्ती चौकी, नेहरू नगर चौकी एवं दैलवारा चौकी पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार भ्रमण किया गया। बेवजह भीड़ लगने वाले लोगों को हटाया गया।