फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   poison consume, died

विषाक्त का सेवन करने से युवक की मौत

Fri, 23 Apr 2021 02:25 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 02:25 AM IST
विज्ञापन
poison consume, died
suicide.jpg - फोटो : suicide.jpg
ललितपुर। थाना जखौरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम इकलगुवां निवासी एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहर खा लिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना जखौरा के ग्राम इकलगुंवा निवासी भान सिंह (32) पुत्र गोकुल अहिरवार बुधवार की सुबह घर में ही थे। इसी दौरान अचानक उसने किसी बात से क्षुब्ध होकर संदिग्ध हालात में जहर खा लिया। जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। यह देख उनकी पत्नी ने परिजनों को जानकारी दी। परिजन उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान रात्रि में करीब आठ बजे उनकी मौत हो गई। जिला अस्पताल से मेमो मिलने पर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पिता गोकुल ने बताया कि उसका पुत्र भान सिंह पंचायत चुनाव के कुछ दिन पहले से शराब का सेवन अधिक करने लगा था। काफी मना करने के बाद भी वह नहीं मानता था। बुधवार को भी उसने शराब पी थी। इसी दौरान अचानक उसने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई है। मृतक दो भाई व एक बहन में दूसरे नंबर का था, उसकी संतान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed