फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   pm modi

पीएम कल करेंगे नवोदय विद्यालय के विद्यार्थियों से संवाद

Wed, 30 Mar 2022 10:18 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
pm modi
ललितपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय दैलवारा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परीक्षा पर चर्चा के पांचवे संस्करण पर चर्चा के लिए जिला नोडल/प्राचार्य अधिकारी सुरेश कुमार बहरोड एवं व प्रभारी प्राचार्य आरके त्रिपाठी ने एक प्रेस वार्ता का आयोजन कर बताया कि कोरोना काल के दो वर्ष के बाद इस वर्ष होने वाली बोर्ड परीक्षाओं के भय को दूर करने एवं तनाव मुक्त रहने के लिए प्रधानमंत्री द्वारा एक अप्रैल को सुबह ग्यारह बजे विद्यार्थियों से संवाद किया जाएगा।
विज्ञापन

परीक्षा पर चर्चा को एक जन आंदोलन बताते हुए धर्मेंद्र प्रधान ने देश के कोविड-19 महामारी से उबरने और परीक्षाओं के ऑफलाइन मोड में जाने के मद्देनजर इस वर्ष के पीपीसी के महत्व पर जोर दिया। इक्कीसवीं सदी की ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था के निर्माण में पीपीसी जैसी पहल के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि पीपीसी एक औपचारिक संस्था बन रही है। जिसके माध्यम से प्रधानमंत्री सीधे छात्रों से बातचीत करते हैं। उन्होंने बताया कि देश के चुनिंदा छात्र, राज्य के राज्यपालों की मौजूदगी में कार्यक्रम को देखेने के लिए राजभवनों को भी जाकर देखेंगे। उन्होंने विश्वास जतया कि देश भर की राज्य सरकारें भी छात्रों, शिक्षकों व अभिभावकों की भागीदारी को प्रोत्साहित करेंगी। उन्होंने इस कार्यक्रम को जन आंदोलन बनाने व छात्रों के लिए तनाव मुक्त परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए मीडिया के समर्थन का आहृवान किया। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दूरदर्शन, रेडिया, यू ट्यूूब, फेसबुक, ट्वीटर के माध्यम से किया जाएगा। प्राचार्य ने अपील की है कि अधिक से अधिक लोग इससे जुड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed