फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   PM inaugurated railway under and overbridges

Lalitpur News: पीएम ने रेलवे के अंडर व ओवरब्रिज का किया लोकार्पण

Tue, 27 Feb 2024 01:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Feb 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
PM inaugurated railway under and overbridges
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल मीटिंग के जरिये रेलवे स्टेशन के समीप स्थित एक ओवरब्रिज व तीन अंडरब्रिज का लोकार्पण किया। स्टेशन पर एक आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों व भाजपा नेताओं को आमंत्रित किया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, तो प्रधानमंत्री के वर्चुअल मीटिंग का सजीव प्रसारण किया गया।
उत्तर मध्य रेलवे के 18 स्टेशनों का पुनर्विकास अमृत योजना के तहत किया जा रहा है, जिसमें ललितपुर रेलवे स्टेशन भी शामिल है। ललितपुर सेक्शन में अंडर ब्रिज व ओवरब्रिज बनाए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने वर्चुअल तरीके से तीन अंडर ब्रिज व एक ओवर ब्रिज का लोकार्पण किया। इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी में बताया गया कि बजट में बढ़ोतरी से रेलवे का विकास एवं विस्तार हुआ है। यहां प्लेटफार्म नंबर चार पर निर्माण, सर्कुलेटिंग एरिया का विस्तार प्रस्तावित है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे राजेश कुमार श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश निरंजन, जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन, प्रदीप चौबे, श्रीकांत कुशवाहा, मनीष अग्रवाल, महेश श्रीवास्तव, अमर विश्वकर्मा, जेड आरयूसीसी सदस्य अमित संज्ञा, स्टेशन अधीक्षक डीके चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

------------------
स्कूली बच्चों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम
स्कूली बच्चों ने ग्रुप डांस व गीत और लघु नाटिका का मंचन कर कार्यक्रम में समां बांध दिया। भारतीय रेल विषय पर पांच विद्यालयों में पेंटिंग, वाद-विवाद व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। प्रत्येक विद्यालय के विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेताओं को प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
20 मिनट चला प्रधानमंत्री का भाषण
प्रधानमंत्री ने करीब 12 बजकर 40 मिनट पर बोलना प्रारंभ किया। उन्होंने वर्ष 2014 के बाद से रेलवे व देश में हुए विकास कार्यों को गिनाया। कार्यक्रम की शुरुआत 12 बजकर 20 मिनट पर हो गई थी। सबसे पहले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संबोधित किया। इसके बाद रेलवे के विकास पर एक लघु फिल्म दिखाई गई। फिर, प्रधानमंत्री का भाषण हुआ। उन्होंने जल्द रेलवे को नए आयाम पर पहुंचाने का वादा किया, कहा जो सुविधाएं कभी हवाई अड्डे पर थीं, वह अब रेलवे स्टेशन पर दिखाई देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed