फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Please vote without any discrimination and pressure

बिना किसी पक्षपात व दबाव के कराएं मतदान

Mon, 12 Oct 2015 12:26 AM IST
ललितपुर
ललितपुर Updated Mon, 12 Oct 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन

ललितपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी ने तेरह अक्तूबर को द्वितीय चक्र के होने वाले मतदान के मद्देनजर दिशा- निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अफसर बिना किसी दबाव व पक्षपात के निष्पक्ष मतदान कराएं।

विज्ञापन


रविवार को जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी डा. रूपेश कुमार ने कहा कि मतदान स्थल के वार्ड वार मतदाताओं की संख्या के अनुरूप मतपत्रों की पैकेटिंग कर ली गई है। मतदान कर्मी यह तय कर लें कि किस वार्ड के मतदाताओं के कौन से पैकेट से मतपत्र दिए जाएंगे। पीठासीन अधिकरी व मतदान अधिकारी मतदाताओं को मतपत्र हस्तगत कराएंगे। मतपत्र देने से पूर्व मतदान स्थल पर पहुंचने वाले मतदाताओं से उनका वार्ड पूछ लें, उसके उपरांत ही मतपत्र निर्गत करेंगे।  

मतदान स्थल पर भ्रमण के समय ऐसे मतदान स्थलों की जांच विशेष रूप से की जाएगी, जहां पर क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत के दो या दो से अधिक वार्डों के लिए मतदान हो रहा है। मतदान स्थल पर महिला एवं पुरुष मतदाताओं के लिए प्रवेश एवं निकास की अलग- अलग व्यवस्था की जाएगी। प्रत्येक जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट प्रत्येक दशा में शाम पांच बजे तक पड़े कुल मतों की संख्या एवं मतदान के प्रतिशत से निर्वाचन अधिकारी एवं निर्वाचन नियंत्रण कक्ष को अनिवार्य रूप से अवगत कराएंगे।  

विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी मिथलेश कुमार त्रिवेदी ने कहा कि जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट पीठासीन अधिकारियों एंव मतदान अधिकारियों का मोबाइल नंबर अपने पास अनिवार्य रूप से रखें, साथ ही अपना मोबाइल नंबर भी मतदान कर्मियों को उपलब्ध करा दें। इस मौके पर सीडीओ अरुण कुमार उपाध्याय, उप जिलाधिकारी सदर रमेश चंद्र, उप जिलाधिकारी तालबेहट रत्नाकर मिश्र, उप जिलाधिकारी अमिताभ यादव, क्षेत्राधिकारी ओमकार सिंह, परियोजना निदेशक डीआरडीए सुरेश चंद्र मिश्र, डीसी मनरेगा नरेंद्र देव द्विवेदी, बार के निर्वाचन अधिकारी, खंड विकास अधिकारी एवं सभी जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed