{"_id":"662c3fe0eab2ec17e60a1014","slug":"playing-with-the-lives-of-passengerstempos-running-in-the-bus-stand-premises-lalitpur-news-c-11-jhs1008-304453-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: यात्रियों की जान से खिलवाड़...बस स्टैंड परिसर में दौड़ रहे टेंपो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: यात्रियों की जान से खिलवाड़...बस स्टैंड परिसर में दौड़ रहे टेंपो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। घुसयाना स्थित अंतरराज्यीय बस स्टैंड पर यात्रियों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है। यहां बस आते ही टैक्सी चालक बेलगाम होकर पीछा करते हैं। बस के खड़े होने पर टैक्सियां गेट पर लगा रहे हैं। इससे बस से उतरना तक मुश्किल हो रहा है। सवारियां टोकती हैं, तो चालक दबंगई पर उतर आते हैं।
बस स्टैंड से प्रतिदिन 130 से अधिक निजी बसों का संचालन होता है। कुछ बसें जनपद की सीमा से सटे मध्यप्रदेश के जिलों में चल रही हैं। कुछ ग्रामीण क्षेत्रों व कस्बा के लिए संचालित होती हैं। इन बसों में छह हजार से अधिक यात्री प्रतिदिन सफर करते हैं। ऐसे में बस स्टैंड पर हमेशा भीड़ रहती है। लेकिन, वर्तमान में बस स्टैंड जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ गया है। यहां पहले ही जगह कम थी, अब कुछ फल विक्रेता भी हाथठेला पर दुकान सजाए बैठे हैं। रही सही कसर जिम्मेदारों ने टैक्सी स्टैंड घोषित कर पूरा कर दिया है। चालक बसों के आगे-पीछे बस स्टैंड परिसर में टैक्सियां दौड़ा रहे हैं। यहां खड़ी सवारियों के हादसे का शिकार होने का खतरा बना रहता है। कई यात्री तो वाहनों से टकराकर चुटहिल भी हो चुके हैं।
-- -
यातायात प्रभारी से वार्ता कर समस्या को दूर किया जाएगा। फल की दुकानों को हटवाया जाएगा। - राघवेंद्र शर्मा, उपजिलाधिकारी