फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Players achieved balance by making human pyramid

Lalitpur News: मानव पिरामिड बनाकर खिलाड़ियों ने साधा संतुलन

Wed, 17 Sep 2025 12:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Players achieved balance by making human pyramid
ललितपुर। पुलिस लाइन में चल रही 13वीं अंतर जनपदीय मल्लखंभ प्रतियोगिता में दूसरे दिन भी खिलाड़ियों ने पिरामिड बनाकर अपने हुनर का प्रदर्शन किया। दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका हौसला बढ़ाया। प्रतियोगिता का फाइनल बुधवार को होगा।
विज्ञापन

कानपुर जोन की तीन दिवसीय अंतरजनपदीय मल्लखंभ प्रतियोगिता पुलिस लाइन में चल रही है। प्रतियोगिता में कानपुर जोन के कानपुर, कानपुर देहात, जालौन, कन्नौज, औरैया, फतेहगढ़, झांसी सहित मेजबान ललितपुर की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। पहले दिन प्रतियोगिता में एकल प्रतियोगिताएं हुई थीं, जिसमें खिलाड़ियों ने मल्लखंभ पर अपने करतब दिखाए थे।
विज्ञापन

दूसरे दिन की प्रतियोगिता में ग्रुप पिरामिड बनाए गए। ललितपुर, झांसी, कानपुर नगर और जालौन की टीम ने मानव पिरामिड बनाकर आकर्षक खेल दिखाए। अंपायर ने खिलाड़ियों द्वारा बनाए जा रहे पिरामिड की ऊंचाई, संख्या, जटिलता, शारीरिक क्षमता, संतुलन और टीम वर्क को बारीकी से परखा और अंक निर्धारित किए। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक जगदीश चंद्र सहित टीमों के कोच और मैनेजर सहित अन्य लोग मौजूद रहे। प्रतिसार निरीक्षक जगदीश चंद्र ने बताया कि विजयी टीम को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed