फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Plastic can be used in road construction

सड़क निर्माण में हो सकता है प्लास्टिक का उपयोग

Wed, 26 Feb 2020 12:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
Plastic can be used in road construction
ललितपुर। मंगलवार को महर्रा स्थित आदिनाथ कॉलेज ऑफ एजूकेशन में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें खराब प्लास्टिक को दोबारा उपयोगी बनाने एवं पर्यावरण संरक्षित रहे, इसके लिए लोगों को जानकारी दी गई। इसमें बताया कि कचरे के ढेर से प्राप्त प्लास्टिक को पुनरावर्तन करके सड़क के निर्माण में उपयोग किया जा सकता है।
विज्ञापन

कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रबंध समिति के सदस्य प्रदीप कुमार जैन और प्राचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार शर्मा ने किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि वर्तमान में प्लास्टिक के अधिकाधिक प्रयोग से पर्यावरण को खतरा बढ़ रहा है। इसके लिए भावी पीढ़ी को जागरूक करने की आवश्यकता है। प्राचार्य ने कहा कि समय की बढ़ती आवश्यकता को देखते हुए इस प्रकार की गतिविधियों में हिस्सा लेने की जरूरत है।
विज्ञापन

कार्यशाला में प्रथम स्थान समूह संख्या चार की शिवम भारती एवं साथियों को मिला। उन्होंने कचरे के ढेर से प्राप्त प्लास्टिक को पुनरावर्तन करके सड़क के निर्माण में प्रयोग करने का तरीका बताया। दूसरा स्थान समूह संख्या 10 की अर्चना साहू एवं साथियों को मिला। उन्होंने आओ पर्यावरण स्वच्छ रखें विषय पर गीला एवं सूखा कचरा को नीले एवं हरे कूडे़दान में कूड़े डालने के बारे में बताया था। तीसरा स्थान समूह संख्या नौ की श्रद्धा जैन एवं साथियों को मिला। उन्होंने सब्जी मंडी में खराब सब्जियों को जानवरों को खिलाकर, उनसे प्राप्त मल व मूत्र द्वारा जैविक खाद का इस्तेमाल किसानों द्वारा खेत में करना बताया था। एक और तृतीय स्थान समूह संख्या 12 के दुष्यंत एवं साथियों को मिला, उन्होंने सिंगल यूज प्लास्टिक का पुनरावर्तन करना बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षु अर्चना, शालिनी सोनी, आयुषी सोनी, श्रद्धा अहिरवार, प्रवेश यादव, श्रद्धा जैन, वैभव जैन, शिवम भारती, अंजली साहू, कृष्णवीर सिंह, अभिनय वागवार, विवेक विश्वकर्मा, अभिषेक घनघौरिया, सोमिल जैन, रामशरण सेन, पुष्पेंद्र, सोनू, संजय साहू, रजनी कुमारी, अजय कुमार, मयंक जैन, शैलेंद्र कुमार, नीरज अहिरवार, प्रदीप कुमार, अनीता, विनीता, प्रीति साहू, हनी जैन, दीपिका राजा, अपर्णा गुप्ता, आकांक्षा उदैनियां, प्रतीक्षा झा, प्रियंका पांडेय, अंजली श्रीवास्तव, अभिनंदन साहू, मोनिका परमार, अभिषेक राठौर, हिमांशु राणा, किरन यादव, मंजू भार्गव, पूनम गुुुप्ता, संध्या, श्वेता शर्मा, कृष्णकांत रजक आदि ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम समन्वयक प्रवक्ता अनुराग नरवरिया रहे। अरविंद कुमार आर्या, आसिफा इकबाल, मनीषा साहू, राजेश वर्मा व संतोष वर्मा आदि मौजूद रहे। संचालन प्रवक्ता संजय किशोर शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed