फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   plastic abolution, nation flag

शिक्षण संस्थाओं में प्लास्टिक के तिरंगों का नहीं होगा प्रयोग

Sat, 14 Aug 2021 01:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
plastic abolution, nation flag
plastic.jpg - फोटो : plastic.jpg
ललितपुर। कार्यालयों एवं शिक्षण संस्थाओं में प्लास्टिक के तिरंगे का प्रयोग नहीं किया जाएगा। डीएम ने कहा कि यदि कोई दुकानदार प्लास्टिक के तिरंगों का विक्रय कर रहा हो तो उसे तत्काल प्रतिबंधित कराया जाए।
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाए जाने के लिए रूपरेखा तय की गई है। इसके तहत 14 अगस्त को रात में सभी सरकारी भवनों, इमारतों, स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े ऐतिहासिक स्मारकों को बिजली से रोशन किया जाएगा। 15 अगस्त को सुबह 7.15 बजे घंटाघर पर महात्मा गांधी, चंद्रशेखर आजाद, घंटाघर के पास लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बृजनंदन किलेदार की प्रतिमा पर माल्यार्पण डीएम द्वारा किया जाएगा। इस दौरान राज्यमंत्री मनोहरलाल, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा व नगर पालिका अध्यक्ष रजनी साहू मौजूद रहेंगी।
विज्ञापन

सुबह 7.25 बजे डीएम द्वारा वीर सावरकर की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया जाएगा। सुबह 7.35 बजे जेल चौराहा ब्याना नाले के पास डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण, सुबह 7.40 बजे जिला कारागार के सामने कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण, सुबह 7.45 बजे तुवन चौराहे के पास महारानी अवंतीबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण, सुबह 7.50 बजे तुवन चौराहे पर महारानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा व पंडित परमानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण डीएम द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
साढ़े आठ बजे शिक्षण संस्थाओं में होगा ध्वजारोहण
सुबह 8 बजे सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालयों एवं संस्थाओं में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ झंडा अभिवादन व राष्ट्रगान किया जाएगा। समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी कार्यालय में पौधरोपण किया जाएगा। सुबह 8.30 बजे समस्त शिक्षण संस्थाओं में ध्वजारोहण किया जाएगा। इस दौरान जन-गण-मन का सामूहिक गायन किया जाएगा। सुबह 9.30 बजे जिला चिकित्सालय में फल वितरण सदर विधायक रामरतन कुशवाहा द्वारा किया जाएगा। सुबह 10 बजे स्वास्थ्य परीक्षण एवं एंटीजन टेस्ट मान्यवर कांशीराम आवासीय कॉलोनी में किया जाएगा। ध्वजारोहण प्रत्येक कार्यालय में अधिकारी, कर्मचारियों की उपस्थिति में किया जाएगा।
-----
पैकबंद खाद्य पदार्थ होंगे वितरित
कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले सभी जन सामान्य द्वारा मास्क का उपयोग किया जाएगा। इस दौरान मिष्ठान या खाद्य पदार्थ पैक बंद वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed