फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   pit free road, mla's promise not worked

विधायक का दावा हुआ हवाई.......शहर में भी गड्ढामुक्त नहीं हो सकी सड़कें

Mon, 25 Oct 2021 01:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
pit free road, mla's promise not worked
तुवन चौराहे से आजादपुरा मार्ग - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। जनपद में गड्ढामुक्त सड़कों का अभियान हवाई साबित हो रहा है। सदर विधायक रामरतन कुशवाह से लेकर प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने करीब एक माह पहले वादा किया था कि 15 दिन का अभियान चलाकर सड़कों के गड्ढे भरे जाएंगे लेकिन अब तक शहर की सड़कों के गड्ढे भी नहीं भरे गए। हैरत की बात तो यह है कि गड्ढों में डामरीकरण तो दूर मिट्टी तक नहीं डाली गई है। ऐसे में लोगों को चार पहिया वाहन तो दूर दो पहिया वाहन भी सुगमता से नहीं चल पा रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार को शहर की सड़कों का हाल देखा गया तो हकीकत सामने आ गई।
शहर में सिविल लाइन क्षेत्र में तुवनु चौराहा प्रमुख है। यहां से आजादपुरा जाने वाला मार्ग दो वर्ष से जर्जर हालत में हो गया है। कई स्थानों पर सड़क पूरी तरह से टूटी पड़ी हुई है। अनजाने में कई चालक तेज रफ्तार में चलाते आते हैं और अनियंत्रित हो जाते हैं। ऐसे में कई बाइक चालक तो चुटहिल तक हो रहे हैं। चार पहिया वाहन भी निकालना दूभर हो गया है।
विज्ञापन

शहर के प्रमुख कार्यालय कलक्ट्रेट, जिला अस्पताल और जिला महिला अस्पताल के लिए राजघाट व जखौरा मार्ग से आने वाले लोग इसी मार्ग से आते हैं, लेकिन वर्षों से पिसनारी तिराहा से घुसयाना मार्ग गड्ढा में बदला है। इस ओर जिम्मेदार तक भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। ऐसे में अधिकांश वाहन चालक तीन किलोमीटर का चक्कर लगाकर पहुंचने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला पुलिस थाना के पास स्थित चर्च से जिला अस्पताल की सड़क वर्षों बाद भी जस की तस बनी हुई है। यहां पर सड़क से पानी आने पर कट गई है। जगह-जगह गड्ढों में बदल गई है। अब इस मार्ग से लोगों को पैदल निकलना तक मुश्किल हो रहा है। वहीं चार पहिया वाहन चालक अभिलाषा पेट्रोल पंप से होकर निकल रहे हैं।
---
बड़ी पानी की टंकी से अजीतापुरा मार्ग जर्जर
बड़ी पानी की टंकी से अजीतापुरा मार्ग से चौबयाना, महावीरपुरा, सरदारपुरा आदि कई मोहल्लों के लोगों की आवाजाही बनी रहती है। ऐसे में रास्ता अधिक महत्वपूर्ण है। इस मार्ग में टंकी के सामने से ही पूरी तरह से जर्जर हो गई है। मार्ग में दो पहिया वाहन चलाने में तक गड्ढों से बचाव नहीं हो पा रहा है।
---
कर्पूरी ठाकुर चौराहा मार्ग भी जिम्मेदार अनदेखा कर रहे
शहर में जेल चौराहा से आगे कर्पूरी ठाकुर चौराहे के पास सड़क के बीच में गड्ढे हो गए हैं। ऐसे में कई बार वाहन चालक तेज रफ्तार में चले आते हैं, जैसे ही गड्ढा नजर आते हैं, गति नियंत्रण करने के चलते वाहन अनियंत्रित हो जाता है। ऐसे में दुर्घटनाएं तक होने का खतरा बना हुआ है। इसके बाद भी जिम्मेदार अनदेखा कर रहे हैं।
---
बस स्टैंड से घुसयाना मार्ग
शहर के बस स्टैंड से घुसयाना मार्ग की सड़क खस्ताहाल में है। यहां मार्ग में अधिक आगे जाने पर गड्ढों से छलनी हो गई है। ऐसे में लोगों को दो पहिया वाहन तो दूर चार पहिया वाहन चलाना मुश्किल हो रहा है। सड़क के मरम्मत के नाम पर मिट्टी डाल दी, जो उड़ गई है। इससे गड्ढों के साथ धूल के गुबार भी उड़ रहे हैं।

------------
सड़कों पर गड्ढामुक्त अभियान चलाने के लिए शासन स्तर से भी आदेश जारी किए गए हैं शहर की सड़कों पर यह अभियान क्यों नहीं चलाया गया इस संबंध में नगर पालिका प्रशासन व अधिकारियों से बात करेंगे। रामरतन कुशवाह

घुसयाना से पिसनारी मार्ग

घुसयाना से पिसनारी मार्ग- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed