{"_id":"619fe7d25287a449883d5800","slug":"pipe-line-busted-water-supply-intrupted-taldehate-news-jhs209570721","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाइपलाइन फटने से गहराया पेयजल संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाइपलाइन फटने से गहराया पेयजल संकट
विज्ञापन
कैप्सन - पाइप लाइन से बहता पानी
- फोटो : TALDEHATE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालबेहट। माताटीला से फिल्टर पंप को आने वाली पाइपलाइन के फट जाने से दो दिन से नगर समेत क्षेत्र की पेयजल आपूर्ति बुरी तरह से बाधित है। जनता पानी के लिए परेशान है। वहीं, जल संस्थान के जिम्मेदार अधिकारी चैन की नीद सो रहे हैं।
नगर की जनता को माताटीला बांध से पानी की आपूर्ति होती है। इसके लिए पहले बांध से फिल्टर पंप पर और बाद में फिल्टर पंप से नगर की टंकी के लिए पानी की आपूर्ति होती है। मंगलवार को फिल्टर पंप आने वाली पाइपलाइन फट गई है। जिससे नगर एवं आसपास के क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई।
वहीं, जनता के कहने के बावजूद जल संस्थान का कोई भी जिम्मेदारों 24 घंटे तक पेयजल पाइपलाइन को दुरूस्त करने नहीं गया। बाद में जब लोगों में आक्रोश बढ़ा तब जाकर बृहस्पतिवार को पाइनलाइन को दुरूस्त करने की कवायद शुरू की गई। समाचार लिखे जाने तक पाइपलाइन को दुरूस्त करने का काम चल रहा था। दो दिन से पेयजल आपूर्ति न होने के कारण लोगों को हैंडपंपों का सहारा लेेना पड़ा। वहीं, इस संबंध में जब जल संस्थान के अवर अभियंता से बात की गई तो उन्हें पाइपलाइन फटने की जानकारी तक नहीं थी।