{"_id":"5e9749a58ebc3e772431c3a5","slug":"pipe-line-broken-hundred-littre-water-flow-lalitpur-news-jhs164633586","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइन क्षतिग्रस्त होने से बह गया नाले में सैकड़ों लीटर पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइन क्षतिग्रस्त होने से बह गया नाले में सैकड़ों लीटर पानी
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के पास पाइप लाइन से लीकेज होता पानी
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। नगर पालिका परिषद द्वारा चलाए जा रहे सफाई अभियान में जल संस्थान की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे सैकड़ों लीटर पानी नाले में बह गया। इस कारण बुधवार को लोअर जोन के कई मोहल्लों में अन्य दिनों के मुकाबले कम जलापूर्ति हुई।
कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए नगर पालिका परिषद द्वारा रोस्टर के अनुसार वृहद सफाई अभियान चलाया जा रहा है। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के सामने नाले की सफाई के दौरान जल संस्थान की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इस वजह से सैकड़ों लीटर पानी नाले में बह गया। नतीजा यह हुआ कि कसाई मंडी की टंकी पूरी क्षमता के साथ नहीं भर पाई।
बुधवार सुबह जब जलापूर्ति हुई तो मोहल्ला चौबयाना, रैदासपुरा, बजरिया, श्रद्घानंदपुरा, मऊठाना, घुसयाना आदि मोहल्लों में दस से पंद्रह मिनट ही पानी आया। ऐसे में लोगों के लिए पीने के पानी का ही इंतजाम हो पाया। अन्य जरूरत के लिए लोगों को हैंडपंप से पानी जुटाना पड़ा। स्थानीय नागरिकों ने इसकी सूचना जल संस्थान के अफसरों से की, तब जाकर पाइपलाइन लीकेज का पता चला। इसके बाद दोपहर में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के पास पाइपलाइन का लीकेज सुधारा गया।
विज्ञापन
उधर, जल संस्थान के अधिकारियों का कहना है कि पाइप लाइन के लीकेज की मरम्मत करा ली गई। बृहस्पतिवार से जलापूर्ति सुचारु होने की संभावना है।
----
टैंकर से शुरू हुई आपूर्ति
मोहल्ला नेहरू नगर में टैंकर से जलापूर्ति आरंभ हो गई। कुछ चिंह्नित स्थलों पर टैंकर पहुंचाए जा रहे हैं। एक टैंकर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भी भेजा जा रहा है।
----
नगर पालिका परिषद ने सफाई के दौरान पाइप लाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस वजह से लोअर जोन के कई मोहल्लों में जलापूर्ति बाधित हुई। क्षतिग्रस्त पाइप लाइन की मरम्मत करा दी गई। बृहस्पतिवार से जलापूर्ति सुचारू हो जाएगी।
- संजीव कुमार, अधिशासी अभियंता
जल संस्थान