फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Piles of garbage pile up at bus stand, passengers face problems

Lalitpur News: बस स्टैंड पर लगा कचरे का ढेर, यात्रियों को दिक्कत

Sat, 03 May 2025 12:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Piles of garbage pile up at bus stand, passengers face problems
बार में सफाई व्यवस्था फेल, कई बार शिकायत के बाद भी नहीं उठाया जा रहा कचरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बार (ललितपुर)। ब्लॉक मुख्यालय पर सफाई व्यवस्था फेल रहने के कारण जगह-जगह कूड़ा कचरा के ढेर लगे हुए हैं। कस्बा बार में प्रवेश करते ही बस स्टैंड के पास कई दिनों से कचरे के ढेर लगे हुए हैं। सफाई न होने के कारण आसपास के दुकानदार भी इस जगह पर अपना कचरा फेंक देते हैं, जबकि कचरा निस्तारण हेतु जगह-जगह कचरा संग्रहण केंद्र बने हुए हैं किंतु सफाई कर्मियों की उदासीनता के चलते उक्त कचरे को इकट्ठा करके संग्रहण केंद्रों में नहीं पहुंचाया जा रहा है। बस स्टैंड के पास ट्रांसफार्मर के नजदीक लगे कचरा का ढेर से कभी भी कोई दुर्घटना घट सकती है क्योंकि यदि ट्रांसफार्मर से कोई चिंगारी निकलती है तो कचरे के ढेर में आग लगने की प्रबल संभावना है। आसपास कि दुकानदारों का कहना है कि इस कचरे के ढेर के संबंध में कई बार ग्राम प्रधान को अवगत करा चुके हैं किंतु महीनों से आज तक इसे नहीं उठाया गया है।
वर्जन

कस्बा बार की आबादी करीब 15 हजार है। इसमें दो सरकारी सफाई कर्मी तैनात हैं एवं तीन सफाई कर्मी दैनिक मजदूरी के हिसाब से लगाए गए हैं। किंतु सरकारी कर्मी सफाई करने के लिए कभी नहीं आते हैं। जो सफाई कर्मी दैनिक मजदूरी के लिए लगाए गए हैं। उन्हीं के द्वारा हम सफाई का काम करवाते हैं। सरकारी सफाई कर्मी किसी अधिकारी या जनप्रतिनिधि का आदेश नहीं मानते।
विज्ञापन

-रमेश सहरिया, ग्राम प्रधान बार
------
कस्बा बार की बस स्टैंड पर गंदगी एवं कचरा के ढेर की जानकारी नहीं थी। किंतु जानकारी होने के तत्काल गांव की सफाई हेतु एक टीम का गठन कर दिया है। वह शीघ्र ही सफाई एवं कचरा निस्तारण का कार्य कल से शुरू करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सर्वेश कुमार रवि, खंड विकास अधिकारी बार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed