{"_id":"610c3ba38ebc3ebbb54dd280","slug":"piku-ward-mockdrill-corona-third-wave-threat-lalitpur-news-jhs201252845","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरी लहर की तैयारी:पीकू वार्ड का मॉक ड्रिल कर किया गया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरी लहर की तैयारी:पीकू वार्ड का मॉक ड्रिल कर किया गया शुभारंभ
विज्ञापन
corona hotspot.jpg
- फोटो : corona hotspot.jpg
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तैयारियां अंतिम पड़ाव में पहुंच गईं हैं। बच्चों के अधिक चपेट में आने की संभावना के मद्देनजर आधुनिक सुविधाओं से लैस पीकू वार्ड तैयार हो गया है। बृहस्पतिवार को एडी की मौजूदगी में पीकू वार्ड में मॉक ड्रिल किया गया। वहीं, ऑक्सीजन की सुविधा के लिए प्लांट स्थापित किया जा रहा है, जो शीघ्र ही संचालित हो जाएगा।
विशेषज्ञों के अनुसार संभावित तीसरी लहर में बच्चों के अधिक प्रभावित होने की संभावना है, इस पर शासन के निर्देश पर विभिन्न तैयारियां की गई हैं। इनमें प्रत्येक सीएचसी पर पीकू वार्ड स्थापित किए जा रहे हैं। जिला मुख्यालय पर भी आधुनिक सुविधाओं से लैस पीकू वार्ड स्थापित किया गया है, इसमें ऑक्सीजन, वेंटीलेटर जैसी सुविधा दी गई हैं।
बृहस्पतिवार को अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण झांसी मंडल डॉ. अल्पना बरतरिया की मौजूदगी में पीडियाट्रिक इंसेंटिव केयर यूनिट (पीकू) वार्ड में मॉक ड्रिल का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल में वार्ड की स्थिति का जायजा लिया। इसमें वार्ड के स्थापित वेंटीलेटर चालू पाए गए। ऑक्सीजन की बेड की जानकारी ली। तत्पश्चात उन्होंने दवाइयों का अवलोकन किया। उन्होंने व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। किसी भी प्रकार की लापरवाही न की जाए। इस दौरान संयुक्त निदेशक रेखा रानी, डा. आर के सोनी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जीडी शुक्ला, जिला अस्पताल पुरुष सीएमएस डॉ. राजेंद्र प्रसाद, महिला अस्पताल डॉ. हरेंद्र चौहान, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जेएस बख्शी, डॉ. चेतनराज सिंह, रजिया फिरोज, पवन सिंह, पुष्पेंद्र नाहर, शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
----
मरीजों को मिल सकेगी पर्याप्त ऑक्सीजन
ललितपुर। जिले में ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए तीन अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए जा रहे हैं। इनमें जिला अस्पताल में ब्लडबैंक के पीछे, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट और सीएसचसी महरौनी में प्लांट लगाए जाएंगे। इससे मरीजों को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन मुहैया कराई जा सकेगी। इसकी तैयारियां पूरी हो गई हैं। शीघ्र ही इसे चालू किया जाएगा।
जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का प्लेटफार्म तैयार हो गया है। प्लांट भी आ गया है, जिसे कार्यदायी संस्था फिट करेगी। अस्पताल के वार्डों में ऑक्सीजन की पाइप लाइन डाली जा चुकी है। प्लांट से लाइन डाली जा रही है। छह अगस्त को प्लांट स्थापित हो जाएगी। सात से ऑक्सीजन का उत्पादन किया जा सकेगा और मरीजों को मुहैया भी कराई जा सकेगी। ऑक्सीजन प्लांट के नोडल अधिकारी डा.जेएस बक्सी ने बताया कि प्लांट आ गया है। शुक्रवार को स्थापित किया जाएगा। सात अगस्त से ऑक्सीजन मुहैया कराई जाएगी।