फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Phoolvati left the world while pleading for measurement.

Lalitpur News: पैमाइश करने की गुहार लगाते-लगाते दुनिया छोड़ गई फूलवती

Wed, 08 Oct 2025 01:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Phoolvati left the world while pleading for measurement.
पैमाइश करने की गुहार लगाते-लगाते दुनिया छोड़ गई फूलवती
विज्ञापन

महिला की बेटी का आरोप, चार एकड़ जमीन मेें से70 डिसमिल पर काबिज है उसका परिवार
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। कोतवाली सदर अंतर्गत ग्राम मऊ माफी निवासी महिला के आत्महत्या करने की घटना से ग्रामीणों में रोष है। गांव के लोगों ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

महिला की पुत्री पूजा के मुताबिक उनकी चार एकड़ जमीन गांव में नहर किनारे है। लेकिन वह लोग सिर्फ 70 डिसमिल जमीन पर काबिज है। बाकी की जमीन की पैमाइश कराने की कोशिश उसकी मां कर रही थी।। इस बीच गांव में चकबंदी प्रक्रिया शुरू हुई। तब मां ने चकबंदी लेखपाल व कानूनगो से पैमाइश कराने की मांग की। इसके लिए 1.20 लाख रुपये भी ले लिए गए। इसके बाद भी जमीन की पैमाइश नहीं की गई। आरोपी 50 हजार रुपये और मांग रहा था। उसकी मां ने इस बात की शिकायत भी थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे आहत होकर उसकी मां ने सोमवार की रात जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।
विज्ञापन


00000000
पहले भी चकबंदी से परेशान होकर दो लोग दे चुके हैं जान
16 मई 2018 को नाराहट कस्बा निवासी खुमान कुशवाहा (65) चकबंदी से परेशान होकर पेड़ पर फंदे से लटक कर जान दे दी थी।
04 सितंबर 2024 को कस्बा बानपुर निवासी काशीबाई (70) ने चकबंदी से परेशान होकर कुएं में कूदकर जान दे दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed