फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Petrol was given without helmet at many pumps

Lalitpur News: कई पंपों पर बिना हेलमेट दिया गया पेट्रोल

Thu, 04 Sep 2025 12:13 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Petrol was given without helmet at many pumps
ललितपुर। शासन के निर्देश पर नो हेलमेट नो फ्यूल अभियान चलाया जा रहा है। अब बिना हेलमेट पेट्रोल देने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। लेकिन, शहर में आधे पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट के ही पेट्रोल दिया जा रहा तो कुछ पर मनाही की जा रही है।
विज्ञापन

एक से 30 सितंबर तक नो हेलमेट नो फ्यूल अभियान चलना है। इसका उद्देश्य चालकों को सुरक्षा के लिए जागरूक करना है। अभियान जिला सड़क सुरक्षा समिति के माध्यम से संचालित किया जा रहा है। बुधवार को शहर में इस अभियान का असर मिलाजुला रहा। सिविल लाइन क्षेत्र में अभिलाषा पेट्रोल पंप पर हेलमेट अनिवार्य रहा। वहीं, गेंदालाल पेट्रोल पंप पर भी बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं दिया जा रहा था। गल्ला मंडी बिजलीघर के सामने पंप पर बिना हेलमेट के ही पेट्रोल दिया जा रहा था। झांसी हाईवे स्थित पंप पर बिना हेलमेट के ही पेट्रोल दिया रहा था। अधिकारियों का कहना है कि बिना हेलमेट के पेट्रोल देने पर रोक लगा दी गई है। एक माह अभियान चलाया जाएगा। जल्द ही इसका प्रभावी असर नजर आएगा।
विज्ञापन

---
बिना हेलमेट चालकों को पेट्रोल नहीं दिया जाएगा। आदेश न मानने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।- विपिन चौधरी, एआरटीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed