{"_id":"680001c98de5478f7b069a63","slug":"peshakar-arrested-while-taking-bribe-of-15-thousand-from-farmer-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-133469-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: किसान से 15 हजार की रिश्वत लेता पेशकार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: किसान से 15 हजार की रिश्वत लेता पेशकार गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जमीन का दाखिल खारिज करने के नाम पर किसान से पंद्रह हजार की रिश्वत लेते सहायक चकबंदी कार्यालय में तैनात कनिष्ठ सहायक (पेशकार) को भ्रष्टाचार निवारण संगठन इकाई झांसी की टीम ने रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोतवाली सदर लाया गया।
तहसील सदर अंतर्गत ग्राम कल्यानपुरा के अनेक सिंह ने 8 नवंबर 2024 को अपने नाम से गाटा संख्या-128 कृषि भूमि क्षेत्रफल 0.405 हेक्टेयर को ग्राम झरकौन निवासी किशोरा से खरीदी थी। अनेक सिंह इस जमीन का दाखिल खारिज अपने नाम कराने के लिए चकबंदी कार्यालय गए था।
यहां वह चकबंदी कार्यालय में नियुक्त बाबू अशोक कुमार सिंह से मिले। अशोक सहायक चकबंदी अधिकारी का पेशकार है। वह दो सर्किल रजवारा और अंतिम अभिलेख द्वितीय का कार्य देख रहा है। आरोप है कि पेशकार अशोक ने अनेक से दाखिल खारिज कराने के एवज में 15 हजार रुपये की मांग की। 16 अप्रैल को अपने कार्यालय या उसके आसपास बताए गए स्थान पर रुपये लेकर आने को कहा। अनेक ने इसकी शिकायत भ्रष्टाचार निवारण झांसी इकाई से की। शिकायत पर भ्रष्टाचार निवारण झांसी इकाई ने निरीक्षक चतुर सिंह के नेतृत्व में टीम बनाई।
विज्ञापन
टीम बुधवार को कलक्ट्रेट परिसर में स्थित चकबंदी कार्यालय के आसपास तैनात हो गई। टीम ने दोपहर के समय किसान अनेक सिंह को केमिकल लगे हुए पांच-पांच सौ रुपये के कुल 15 हजार रुपये के नोट देकर सहायक चकबंदी अधिकारी कार्यालय में तैनात कनिष्ठ सहायक अशोक कुमार सिंह निवासी-44 प्रवेश विहार, शास्त्रीनगर, थाना मेडिकल जनपद मेरठ हाल निवासी शहर के मोहल्ला आजादपुरा के पास देने को भेज दिया। कलक्ट्रेट परिसर मेें जैसे ही अनेक सिंह ने अशोक कुमार सिंह को रिश्वत के रूप में केमिकल लगे हुए 15 हजार रुपये दिए। भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने रंगेहाथ पकड़ लिया। ट्रैप टीम में तैनात निरीक्षक चतुर सिंह ने कहा कि भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायतों के लिए संगठन के सरकारी नंबर 9454401650 पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।