फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   personal drowned in cenal

नहर में डूबने से वृद्घ ग्रामीण की मौत्

Thu, 09 Jan 2020 06:21 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 06:21 PM IST
विज्ञापन
personal drowned in cenal
ललितपुर। थाना बार अंतर्गत ग्राम चंदावली के पास मर्रोली-चंदावली नहर में साइकिल समेत नहर में गिरकर डूबने से एक ग्रामीण की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना बानपुर अंतर्गत ग्राम कैलगुुवां निवासी प्रेमनारायण (60) पुत्र प्यारेलाल चढ़ार बुधवार की सुबह अपनी बीमार बहन का हालचाल लेने के लिए थाना बार के ग्राम चंदावली जाने को साइकिल से निकला था। दिन में करीब तीन बजे पुत्र कांशीराम ने बुआ के यहां फोन लगाकर पिता के पहुंचने की बात पूछी, लेकिन बताया कि प्रेमनारायण अभी तक नहीं पहुंचा है। जबकि, इतने समय में उसे ग्राम चंदावली पहुंच जाना चाहिए था। परिजनों व रिश्तेदारों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन कहीं पता नहीं चल सका। इस पर परिजनों ने थाना बानपुर में उसकी गुमशुदगी की सूचना दी। बृहस्पतिवार को सुबह करीब नौ बजे ग्राम चंदावली के पास निकली मर्रोली-चंदावली नहर में जब आसपास के किसान खेतों में सिंचाई के लिए पंप रख रहे थे, उन्हें नहर में साइकिल समेत एक व्यक्ति डूबा दिखाई दिया। इसकी खबर पूरे चंदावली गांव में फैल गई। जानकारी मिलने पर थाना बार पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को नहर से बाहर निकाला। सूचना पर कुछ ही देर में ग्राम चंदावली में रहने वाले रिश्तेदार भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने शव की पहचान अपने रिश्तेदार ग्राम कैलगुवां निवासी प्रेमनारायण के रुप में की। मृतक के पुत्र कांशीराम ने बताया कि उसके पिता बुधवार को बहन को देखने की बात कहकर घर से निकले थे। मृतक तीन भाइयों में छोटा था और उसके दो पुत्र हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed