फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   person died after drink illigle acholol

कच्ची शराब पीने के बाद युवक की मौत

Tue, 23 Nov 2021 01:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
person died after drink illigle acholol
पीएम हाउस के वाहर खड़े मृतक रामू के परिजन - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। शहर कोतवाली अंतर्गत राजघाट रोड स्थित मोहल्ला हरदीला निवासी एक युवक नहर के पास मृत अवस्था में पड़ा मिला। परिजनों ने आरोप लगाया है कि नहर के पास बिक रही कच्ची शराब पीने के बाद उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन

ग्राम हरदीला निवासी रामू (35) पुत्र मूलचंद्र कुशवाहा सोमवार को सुबह लगभग छह बजे अपने खेत पर आया था। सुबह करीब 8.30 बजे मोहल्ले के लोग मजदूरी के लिए जा रहे थे तभी नहर के पास रामू को पड़ा देख परिजनों को सूचना दी। रामू का शव देखते ही परिजनों की चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मृृतक के भाई राजेंद्र ने आरोप लगाया कि नहर के पास में बिक रही कच्ची शराब के पीने के बाद भाई की मौत हुई है। उसने बताया कि घटना के बाद शराब बेचने वाली महिलाएं भी मौके से भाग गईं। मृतक के भाई राजेंद्र ने बताया कि मोहल्ले में शराब की बिक्री से माहौल खराब हो गया है। कई लोग शराब पीने लगे हैं। इससे बच्चों पर भी प्रभाव पड़ता है। इसको लेकर बीते दिनों ही पुलिस को प्रार्थनापत्र दिया था, लेकिन शराब की बिक्री बंद नहीं हुई। उसने आरोप लगाते हुए बताया कि प्रार्थनापत्र के बाद कार्रवाई हो जाती तो भाई की मौत न होती। आज भाई का परिवार टूट गया है। मृतक के साले ग्राम मिनौरा निवासी उमाशंकर ने भी बताया कि शराब पीने के बाद रामू की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
मृतक रामू के पास पिता की मौत के बाद 62 डिस्मिल जमीन मिली थी, जिस पर वह खेती करता था। इसके साथ ही परिवार का पालन पोषण करने के लिए मजदूरी करता था। उसकी एक पुत्री 16 वर्ष और दो पुत्र उम्र 12 व 10 वर्ष के हैं। अब बच्चों के पालन पोषण की समस्या हो गई है। दस वर्षीय बेटा तो समझ ही नहीं पा रहा कि उसके पिता की मौत हो गई है। वहीं बेटी व पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक आठ भाइयों में सातवें नंबर का था।
--------
परिजनों के मुताबिक रामू शराब का आदी था अधिक शराब पीने से उसकी मौत हो सकती है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण साफ होगा।
निखिल पाठक, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed