{"_id":"5f7630868ebc3e91b641036d","slug":"people-caught-mobile-thief-taldehate-news-jhs1776366152","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल छीनकर भाग रहे दो बदमाशों को जनता ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल छीनकर भाग रहे दो बदमाशों को जनता ने पकड़ा
विज्ञापन
mobile locator
- फोटो : mobile locator
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालबेहट। युवक का मोबाइल छीनकर भाग रहे दो बदमाशों को जनता ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद शिकायतकर्ता की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खांदी के मजरा पठौरिया निवासी वृषभान पुत्र दिनेश कुमार बुधवार को रात में मर्दन सिंह इंटर कालेज के खेल मैदान से होकर अपने घर जा रहा था। तभी दो बदमाश उसका मोबाइल छीनकर भागने लगे। जिस पर उसने हिम्मत दिखाते हुए दोनों बदमाशों का पीछा किया। दोनों बदमाश सरफयाना मोहल्ला में मर्दन सिंह की प्रतिमा के पास एक मकान के पिछवाडे़ से छत पर और दूसरा पुराने पेट्रोल पंप के पीछे झाड़ियों में छिप गया।
शोर गुल सुनकर काफी जनता एकत्रित हो गई। इसके बाद लोगों ने जैसे ही बदमाशों की तलाश शुरू की दोनों बदमाश मौके पर मिल गए। इसके बाद दोनों को कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। बाद में बृषभान की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी अरबाज पुत्र सलीम तथा रुपेंद्र पुत्र बृजेंद्र खंगार निवासी अंजनी नगर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।