फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Pension Registration start for vyapari and worker

पेंशन के लिए व्यापारियों के पंजीयन शुरू

Sun, 24 Nov 2019 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
Pension Registration start for vyapari and worker
ललितपुर। श्रम विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री लघु व्यापारी मानधन योजना-2019 के अंतर्गत छोटे व्यापारियों व कामगारों के रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। सभी को आने वाले समय में पेंशन दी जाएगी। नगर पालिका ललितपुर, नगर पंचायत महरौनी, तालबेहट और पाली में रजिस्ट्रेशन 24 नवंबर तक होंगे। जिले में श्रम मानधन योजना के तहत अब तक लगभग 6400 लोगों का चयन किया जा चुका है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार द्वारा असंगठित कामगार सामाजिक सुरक्षा अधियिम 2008 के तहत छोटे व्यापारियों को वृद्धावस्था की सुरक्षा तथा सामाजिक सुरक्षा के उद्देश्य से छोटे व्यापारियों, दुकान मालिकों, खुदरा व्यापारियों, चावल मिल मालिकों, तेल मिल मालिकों, वर्कशॉप मालिकों, कमीशन एजेंटों, रीयल एस्टेट एजेंटों, छोटे होटलों, रेस्टोरेंट के मालिकों तथा अन्य छोटे व्यापारियों जिनकी आय 15 हजार रुपये से कम है तथा वार्षिक टर्नओवर डेढ़ करोड़ रुपये से कम है, उन्हें योजना का लाभ दिया जाएगा। व्यापारियों की आयु 18 वर्ष से कम और 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। योजना का लाभ लेने के लिए व्यापारी का आधारकार्ड एवं बचत खाता बैंक में होना अनिवार्य है। व्यापारियों को साठ वर्ष की आयु के बाद पेंशन दी जाएगी।
विज्ञापन

इसी तरह प्रधानमंत्री श्रम मानधन योजना भी असंगठित कामगारों की वृद्धावस्था की सुरक्षा तथा सामाजिक सुरक्षा के लिए घरेलू कामगार, धोबी, बीड़ी बनाने वाले, चमड़ा कामगार, नाई, आशा, शिक्षा मित्र, रोजगार सेवक, अनुदेशक तथा असंगठित क्षेत्र के ऐसे कामगार जिनकी मासिक आय 15 हजार रुपये से अधिक न हो, इस योजना का लाभ ले सकते हैं। योजना के अंतर्गत 18 से लेकर 40 वर्ष की अवधि के पुरुष एवं महिला श्रमिक पात्र होंगे। पंजीकरण कराने के लिए आधारकार्ड एवं बैंक की पासबुक आवश्यक है। इस योजना में पंजीकरण के लिए आयु के अनुसार 55 रुपये से लेकर 200 रुपये तक मासिक धनराशि लाभार्थी को अपने बैंक खाते के माध्यम से जमा करनी होगी। योजना की अच्छी बात यह है कि जितनी धनराशि श्रमिक द्वारा जमा की जाएगी, उतनी ही धनराशि भारत सरकार द्वारा जमा की जाएगी। 60 वर्ष की आयु के बाद लाभार्थी को प्रतिमाह तीन हजार रुपये की पेंशन दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ललितपुर नगर पालिका कार्यालय समेत अन्य सभी नगर पंचायत कार्यालयों के बाहर पंजीकरण शुरू हो गया है। पहले दिन सर्वर डाउन रहने के कारण व्यापारियों को ओटीपी मिलने में बीस से पच्चीस मिनट तक लग गए। ऐसे में लगभग 125 पंजीकरण हो सके हैं। पंजीकरण 24 नवंबर तक चलेगा और सुबह दस से शाम पांच बजे तक कैंप चल रहे हैं।
उए- डीपी अग्रहरि, जिला श्रम प्रवर्तन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed