{"_id":"5ac288db4f1c1bcc618b5222","slug":"pehle-din-kharida-100-tn-genhu","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन बहत्तर केंद्रों पर गेहूं की खरीद शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन बहत्तर केंद्रों पर गेहूं की खरीद शुरू
amarujala
Updated Tue, 03 Apr 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
anaj, lalitpur news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद में गेहूं खरीद केंद्रों का संचालन सोमवार से शुरू हो गया है और इन पर सरकार की मंशा के अनुसार गेहूं खरीद भी सरकारी रेट पर शुरू हो गई है। किसान भी गेहूं खरीद केंद्रों पर पहुंचने लगे हैं। सोमवार को अमरपुर मंडी में स्थित एफसीआई के खरीद केंद्र पर पहले दिन दो महिला किसान भी अपना गेहूं केंद्र पर बेचने पहुंचीं और अनाज की तुलाई कराई। इस बार खरीद केंद्रों पर ट्रॉली में अनाज लेकर पहुंचने वाले किसानों के नंबर लगाए जाने का प्रावधान शुरू कर दिया गया है, ताकि व्यवस्था शांतिपूर्ण बनी रहे। एफसीआई, पीसीएफ समेत इस बार जिले में कुल 72 गेहूं खरीद केंद्र खोले गए हैं।
इस बार रबी विपणन गेहूं खरीद का कार्यक्रम एक अप्रैल से 15 जून तक किया जाना प्रस्तावित है। इसके तहत गेहूं खरीद के लिए किसानों को ऑनलाइन पंजीकरण कराना आवश्यक है। इसके बाद खोले गए क्रय केंद्रों पर शासन द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य 1735 रुपए प्रति क्विंटल की दर से गेेहूं की खरीद की जाएगी। जनपद में अब तक 72 गेहूं क्रय केंद्र खोले गए हैं, इनमें अधिकांश क्रय केंद्रों का संचालन सोमवार से विधिवत शुरु हो गया है। इसके लिए खाद्य विपणन अधिकारी राकेश कुमार त्रिपाठी द्वारा खोले गए क्रय केंद्रों का भौतिक सत्यापन भी किया गया और खोले गए क्रय केंद्रों की व्यवस्थाएं जांची।
साथ ही सभी क्रय केंद्र प्रभारियों को गेहूं खरीद में आ रही समस्याओं से तत्काल उन्हें अवगत कराने के निर्देश दिए, ताकि समय से कमियों को दूर किया जा सके। इसके तहत ब्लॉक जखौरा के अंतर्गत अमरपुर मंडी में एफसीआई के दो गेहूं क्रय केंद्र खोले गए हैं। यह केंद्र सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक खोले जाएंगे। इन केंद्रों पर सोमवार को आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों की सुबह ही भीड़ लगना शुरू हो गई। दोपहर तक करीब दो दर्जन किसान यहां ट्रैक्टर ट्रॉली में अनाज लेकर इन क्रय केंद्रों पर पहुंचे, जबकि दोपहर बाद भी कई किसानों का यहां आना लगा रहा।
विज्ञापन
सोमवार को अमरपुर मंडी में ही खोले गए एक क्रय केंद्र पर बिरधा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम हंसारा निवासी महिला किसान शिवकुंवर पत्नी श्रीपत यादव गेहूं क्रय केंद्र अपना करीब 66 क्विंटल अनाज लेकर पहुंची, तो केंद्र प्रभारी ने भी तत्काल जिलाधिकारी के निर्देश के अनुसार सारे नंबर हटाकर महिला किसान का नंबर सबसे पहले लगा दिया और गेहूं की नियमानुसार तुलाई भी शुरूमकराई। महिला किसान ने गेहूं क्रय केंद्र पर खरीद में व्यवस्था से संतुष्टि भी जताई। इसके बाद उसी गांव की एक और महिला किसान अपना करीब 130 क्विंटल गेहूं लेकर क्रय केंद्र पहुंची और अपने गेहूं की तुलाई कराई। हालांकि, केंद्र पर और भी महिलाओं के पहुंचने की संभावना है, जिसे देखते हुए डिप्टी आरएमओ राकेश त्रिपाठी ने सभी केंद्र प्रभारियों को महिला किसान के पहुंचने पर तत्काल उन्हें अवगत कराने के निर्देश भी दिए, ताकि व्यवस्थाओं में कोई गड़बड़ी न रहे।