फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Peasant crop destroyed due to hail, farmer hanged

ओलावृष्टि से मटर की फसल नष्ट होने किसान ने लगाई फांसी

Sat, 22 Jan 2022 12:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Peasant crop destroyed due to hail, farmer hanged
मड़ावरा (ललितपुर)। थाना क्षेत्र के ग्राम चौका निवासी एक किसान ने बृहस्पतिवार की देर रात को करीब 12 बजे घर में फांसी लगा ली। परिजन उसे मड़ावरा अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है कि ओलावृष्टि से मटर की फसल नष्ट हो गई थी, इसी वजह से वह परेशान था। इधर, बेटी की आंख खराब होने से वह और ज्यादा परेशान हो गया था।
विज्ञापन

थाना मड़ावरा क्षेत्र के ग्राम चौका निवासी हरप्रसाद (30) पुत्र जानकी कुशवाहा बृहस्पतिवार की रात को करीब 12 बजे घर में ही था। इसके परिजन वहां सो रहे थे। इसी दौरान उसने टिनशेड की लकड़ी पर रस्सी के फंदे से फांसी लगा ली। इसी दौरान उसकी पत्नी जाग गई और पति को फंदे पर लटकता देख परिजनों को आवाज लगाई, जिस पर परिजनों ने उसे फंदे से उतारा और जीवित होने की आस में मड़ावरा अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी मिलने पर मड़ावरा पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के चाचा उत्तम ने बताया कि मृतक के दो बेटे व एक बेटी है। बेटी की एक आंख में कुछ खराबी आ गई, जिससे उसे ठीक से दिखाई नहीं देता है। इसके चलते हरप्रसाद कई दिनों से परेशान चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान ओलावृष्टि से उसकी मटर की फसल नष्ट हो गई। उसने चार एकड़ खेत में मटर बोयी थी। साथ ही इतनी ही जमीन ठेके पर लिए था, लेकिन बीते दिनों बारिश होने के कारण उसकी फसल खराब हो गई। इससे उसे और भी अधिक टेंशन हो गई थी। इसी वजह से उसने फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed