{"_id":"51d8769d50cb5373d1ffc8bcf6c268a7","slug":"peak-hour-power-supply-remains-a-challenge-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" पीक ऑवर में बिजली आपूर्ति बनी चुनौती ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीक ऑवर में बिजली आपूर्ति बनी चुनौती
ललितपुर/ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। देवगढ़ व राजघाट फीडर के सात दर्जन ग्रामीण क्षेत्रों को ओवरलोड के चलते पीक ऑवर्स में वैकल्पिक बिजली आपूर्ति करनी पड़ रही है। ऐसे में शहरी क्षेत्र में सुबह व शाम 4 से 6 घंटे की अघोषित बिजली कटौती की जा रही है, जिससे लोग परेशान हैं।
गल्ला मंडी स्थित 66 केवीए सब स्टेशन में स्थापित फीडर नंबर 1, 3, 4, 5, नेहरू नगर, चंदेरा, राजघाट व देवगढ़ फीडर के माध्यम से शहर के 26 वार्डों समेत 84 गांवों को बिजली आपूर्ति की जाती है। गर्मियों में बिजली की खपत अधिक हो जाने के कारण शहरी व ग्रामीण फीडरों को एक साथ संचालित करना मुश्किल हो जाता है। आए दिन ऐसी स्थिति बनी रहती है और यदि कोई बड़ा फाल्ट हो जाता है तो स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। कई बार तो ग्रामीण इलाकों को रात में भी बिजली मुहैया नहीं हो पाती है।
दो दिन पूर्व देवगढ़ फीडर के अंतर्गत ग्राम भैलवारा में शाम 7.50 बजे विद्युत लाइन में फाल्ट आ गया। विभागीय कर्मियों द्वारा फाल्ट नहीं सुधारे जाने पर ग्रामीणों ने लाइन पर ही लंगर डाल दिया, जिससे पूरा फीडर देर रात तक सुचारु नहीं हो सका। जानकारी मिलने पर विद्युत अधिकारियों ने लाइनमैन से संपर्क साधा, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। अन्य फीडर के लाइनमैन की सहायता से रात 3.35 बजे फीडर का शट डाउन लेकर फाल्ट ठीक किया गया, तब कहीं जाकर दूसरे दिन 10 घंटे बाद सुबह 5 बजे बिजली आपूर्ति बहाल की जा सकी। यही हाल राजघाट फीडर का भी है। कोई भी ग्रामीण व शहरी फीडर एक साथ चलाना विद्युत अधिकारियों के लिये चुनौती साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन
फाल्ट पर गुल रही 84 गांवों की बिजली
ललितपुर। रविवार की सुबह 11 बजे देवगढ़ फीडर के अंतर्गत पहले ओवरलोडिंग फिर फाल्ट के चलते बिजली आपूर्ति बाधित हो गयी। इससे फीडर से जुड़े 84 गांवों की बिजली गुल रही, जो दोपहर दो बजे सुचारु की जा सकी। वहीं, राजघाट फीडर के अंतर्गत फाल्ट के कारण सुबह 9.10 बजे आपूर्ति बंद हो गयी, जो ढाई घंटे बाद सुबह 11.50 बजे सुचारु की जा सकी।