फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Patients suffering from heat due to lack of electricity in medical college

Lalitpur News: मेडिकल कॉलेज में बिजली न होने से गर्मी से जूझ रहे मरीज

Sun, 01 Sep 2024 04:29 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2024 04:29 AM IST
विज्ञापन
Patients suffering from heat due to lack of electricity in medical college
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। मेडिकल कॉलेज के नए भवन में विद्युत कनेक्शन न होने से मरीज व तीमारदार अव्यवस्थाओं से जूझ रहे हैं। मरीजों को वार्ड में पलंग तक नसीब नहीं हो पा रही है। निर्माण के चलते धूल व छतों से टपकते पानी में रहना पड़ रहा है। यही नहीं चोक पड़ी नालियों के खुलने से दुर्गंध के बीच रहने को मजबूर हैं।
शनिवार को अमर उजाला की टीम ने मेडिकल कॉलेज की हकीकत परखी। मुख्यद्वार पर लोगों को उखड़ी सड़क से चलना तक मुश्किल हो रहा है। पर्चा बनवाने के लिए खुले चैंबर समस्या खड़ी कर रहे हैं। अंदर पहुंचे तो ओपीडी परिसर में मरम्मत कार्य के चलते धूल के गुबार उड़ रहे हैं।
विज्ञापन

पुरुष वार्ड में मरम्मत के चलते पलंग को गैलरी में डाल दिया गया है। एक छोर पर कूलर होने से कई मरीजों को हवा तक नहीं लग रही है। कई मरीज गमछा व कागज से हवा करते नजर आए। तीमारदारों ने बताया कि दिन हो या रात गर्मी से हाल बेहाल है। छत से पानी टपक रहा है। मरीज और तीमारदार पलंग को इधर-उधर कर लेटने को मजबूर हैं। महिला एवं बच्चा वार्ड में मरीजों को उपचार तो मिल रहा, लेकिन पलंग न मिलने से जमीन पर लेट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला एवं सर्जिकल वार्ड मे भी मरीजों को समस्या है। भूतल पर स्थित महिला एवं सर्जिकल वार्ड में अव्यवस्थाओं का बोलबाला है। यहां अंदर से लेकर बाहर तक गंदगी फैली है। बाहर निकलने पर गंदगी से उठती दुर्गंध से दिक्कत हो रही है। भूतल पर चोक नालियों से उठती दुर्गंध से दिक्कत हो रही है। सीटी स्कैन व एक्सरे जांच मार्ग में पड़ी निर्माण सामग्री से आवाजाही में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed