फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   pati ki machardani se anban par maut

पति से मच्छरदानी को लेकर हुए विवाद में महिला ने फांसी लगाकर जान दी

Sun, 24 Apr 2022 11:30 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
pati ki machardani se anban par maut
महरौनी। कोतवाली क्षेत्र के गांव छपरट में रविवार को पति से मच्छरदानी को लेकर हुए विवाद में पत्नी ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ग्राम छपरट निवासी उधमचंद की पत्नी शशी (25) शनिवार रात दो बच्चों के साथ घर में लेटी थी। पति के मुताबिक शशी मच्छरदानी लगाने को लेकर उससे विवाद करने लगी। इस पर उसने गुस्से में आकर मच्छरदानी में आग लगा दी, तो पत्नी नाराज होकर सो गई। सुबह वह उठकर खेत पर चला गया तभी उसे सूचना मिली कि शशि ने कमरें में दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। परिजनों ने शव को आननफानन फांसी के फंदे से नीचे उतारा और सीएचसी लेकर पहुंचे जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों का कोहराम मच गया। परिजनों की सूचना पर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव कोे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि उसकी शादी पांच वर्ष पहले हुई थी और उसके दो छोटे बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed