फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Passengers kept wandering due to non-operation of Tikamgarh buses

Lalitpur News: टीकमगढ़ की बसें न चलने से भटकते रहे यात्री

Sat, 27 Apr 2024 05:29 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2024 05:29 AM IST
विज्ञापन
Passengers kept wandering due to non-operation of Tikamgarh buses
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जनपद की सीमा से सटे मध्यप्रदेश के जिला टीकमगढ़ में मतदान होने के कारण बसों का संचालन बंद रहने से यात्रियों को खासी परेशानी से जूझना पड़ा। यात्री घंटों तक स्टैंड पर बैठकर बसों के जाने का इंतजार करते रहे, न मिलने पर कई परेशान होकर वापस चले गए तो कुछ डग्गामार वाहनों का सहारा लेकर गंतव्य को रवाना हुए।

वर्तमान में सहालग के सीजन में खासी भीड़भाड़ है। शादी समारोह में शामिल होने के लिए लोग आवाजाही कर रहे हैं। यही कारण है कि बसें खचाखच भरी हैं, लेकिन बृहस्पतिवार को मुख्यालय ही नहीं मध्यप्रदेश के जिला टीकमगढ़ को जाने वाली सवारियों को समस्याओं से जूझना पड़ा। अधिकांश सवारियां घर या बाहर से आकर बस स्टैंड पर पहुंचीं, यहां बसों का इंतजार करती रहीं, देर होने के बाद परेशान हो गईं। इसके बाद कई सवारियां वापस हो गईं, तो कई ने इधर-उधर से चलकर टैक्सी व अन्य वाहनों से सफर करने को मजबूर दिखे।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed