{"_id":"6a8218f5a2d6b3d1020b4ea7","slug":"passenger-dies-after-condition-deteriorates-while-travelling-on-a-train-lalitpur-news-c-131-1-ltp1029-161383-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: ट्रेन में सफर कर रहे यात्री की हालत बिगड़ने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: ट्रेन में सफर कर रहे यात्री की हालत बिगड़ने से मौत
विज्ञापन
मोबाइल व दस्तावेजों से दी परिजनों को सूचना
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जनपद संत कबीरनगर के थाना बिघारा के ग्राम कमरिया निवासी अशोक कुमार की ट्रेन में हालत बिगड़ने से मौत हो गई। सूचना पर ललितपुर में ट्रेन को रोककर शव को उतारा गया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। परिजनों ने मौत का कारण अज्ञात बताया है।
मृतक के चचेरे भाई संतोष ने बताया कि अशोक कुमार (36) मुंबई से बस्ती के लिए 14 अगस्त को निकला था। मुंबई से कुर्रला कुशीनगर ट्रेन में सवार हुआ था। ललितपुर के पास उसकी हालत बिगड़ी और मौत हो गई। ललितपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को रोककर शव उतारा गया। मोबाइल व अन्य दस्तावेजों से जीआरपी ने परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। मृतक तीन भाई व एक बहन में तीसरे नंबर का था। मृतक के दो पुत्र व एक पुत्री है। थाना जीआरपी प्रभारी निरीक्षक दिनेश परिहार ने बताया कि ट्रेन में मृत हुए युवक के परिजनों को सूचना देकर बुलाया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। युवक की मौत किन कारणों के चलते हुई है, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद चलेगा।