फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Passenger bus turnaround , one death and 40 injured

यात्री बस पलटी, एक की मौत व 40 घायल

Tue, 15 Dec 2015 01:54 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Tue, 15 Dec 2015 01:54 AM IST
विज्ञापन
Passenger bus turnaround , one death and 40 injured
ललितपुर /महरौनी। सोमवार की सुबह महरौनी- ललितपुर मार्ग पर ग्राम खितवांस के समीप एक यात्री बस पेड़ से टकराकर पलट गई। हादसे में बस मालिक की मौत हो गई, जबकि 40 यात्री घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला।
विज्ञापन


जिला चिकित्सालय उपचार के दौरान सात लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें झांसी रेफर कर दिया गया। हादसा ओवरटेक करते समय बस का पट्टा टूटने से हुआ।   
विज्ञापन


सोमवार की सुबह रावत ट्रैवल्स की पलक बस (यूपी75-एफ-8313) मदनपुर से चलकर महरौनी के रास्ते ललितपुर जा रही थी। सुबह करीब 10.10 बजे बस महरौनी से सवारियों को बैठा कर ललितपुर के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब 10:40 बजे बस जैसे ही ग्राम खितवांस के समीप होम्योपैथिक चिकित्सालय के सामने पहुंची, बस चालक ने आगे जा रही एक अन्य बस को तेजी से ओवरटेक करने के प्रयास में बस को सड़क से नीचे उतार दिया। इस दौरान बस का पट्टा टूटने से अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकराकर पलट गयी।  

बस के पलटते ही उसमें सवार यात्रियों की चीख- पुकार मच गयी और सभी यात्री बस में फंसकर रह गए। हादसा देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और यात्रियों को बस से बाहर निकालने के लिए प्रयास शुरू कर दिए। सूचना पाकर पहुंचे कोतवाली महरौनी के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह व खितवांस पुलिस चौकी इंचार्ज जगमोहन ने रास्ते से निकलने वाले निजी वाहनों और करीब एक घंटे बाद पहुंची एंबुलेंस के माध्यम से घायलों  को जिला चिकित्सालय पहुंचाया।


ग्रामीणों ने किसी तरह बस को सीधा किया। इस हादसे में 40 यात्री घायल हो गए, जो काफी देर तक बस में ही फंसे रहे। ग्रामीणों की मदद से यात्रियों को बस से बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल बस मालिक/ कंडक्टर ग्राम नैनवारा निवासी संतोष सिंह की जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि सात लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है, उन्हें झांसी रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed