फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   paryusarn festival, arjev sager

व्यवहार में सहजता ही जीवन में आत्म शान्ति का मार्ग -आर्जव सागर

Tue, 25 Aug 2020 01:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
paryusarn festival, arjev sager
ललितपुर। क्षेत्रपाल मंदिर परिसर में विराजमान आचार्य आर्जव सागर महाराज ने पर्युषण पर्व पर कहा कि मनुष्य के विचार और व्यवहार में जो सहजता और कोमलता रहती है। दया के अभाव में मार्दव धर्म एवं सम्यग्दर्शन की उत्पत्ति होना असंभव है।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह आचार्य एवं संघस्थ मुनि महान सागर, मुनि भाग्य सागर, मुनि महत्त सागर, मुनि विलोक सागर, मुनि विवोध सागर, मुनि विदित सागर, मुनि विभोर सागर महाराज के समक्ष तत्वार्थ सूत्र का वाचन हुआ। जिसमें अर्घ समर्पण जैन पंचायत के उपाध्यक्ष आनंद जैन, अमित गारमेंट द्वारा अर्पित किए गए। जैन पंचायत अध्यक्ष अनिल जैन अंचल ने आचार्य को श्रीफल अर्पित कर श्रावकों से आग्रह किया कि वह घरों पर रहकर ही संयम साधना और पूजन विधान कर आत्म साधना के पर्व को मनाएं। मध्याह्न में आचार्य ने संघस्थ मुनि को तत्वार्थ सूत्र का अर्थ सहित वाचन कर अध्यायों की महत्ता को बताया। दयोदय पशु संरक्षण केंद्र गोशाला में विराजमान शिरोमणि आचार्य विशुद्ध सागर महाराज के प्रभावक श्रमण मुनि सुप्रभ सागर एवं प्रणत सागर महाराज के सानिध्य में ऑनलाइन साधना शिविर प्रभावना पूर्वक चल रहा है। जिसमें मुनि सुप्रभ सागर ने ऑनलाइन प्रवचनों में उत्तम मार्दव धर्म को बताते हुए कहा कि मनुष्य में अहंकार रग-रग में समाया है। उसकी वाणी व्यवहार और चाल चलन में कहीं न कहीं से अहंकार की गंध आती रहती है। जिसकी वजह से व्यक्ति अपने आपको सबसे बड़ा और दूसरे को हमेशा नीचा समझता है। बाहुबली नगर में विराजमान आचार्य आर्जव सागर महाराज की प्रभावक शिष्या आर्यिका प्रतिभामति और आर्यिका सुयोगमति माताजी ने मार्दव धर्म के लिए जीवन में मृदुता जरूरी बताई, जो कुल रूप जाति बुद्धि तप श्रुत और शीलादि के विषय में थोड़ा भी गर्व नहीं करता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed