ङोगरा खुर्द। क्षेत्र के प्रसिद्ध पांडव वन धाम पर मकर संक्रांति पर्व पर आयोजित मेले में सात दिन के अंदर करीब दो लाख लोग पहुंचे हैं। इससे लॉक डाउन से मंदी झेल रहे दुकानदारों को आर्थिक लाभ हुआ है। मेला में प्रसाद, घर गृहस्थी, मनहारी, धातु और मिट्टी के बर्तन, कपड़े, खिलौने, गरम मसाले, पान मसाला, फल फ्रूट और खानपान की खूब बिक्री हुई। पांडव वन में संक्रांति पर एक सप्ताह के लिए मेला लगाया गया। जहां लगभग दस एकड़ में पांच सौ दुकानदारों ने दुकानें सजाईं है। लॉकडाउन से मंदी झेल रहे दुकानदारों को पांडव वन में लगने वाले मेले से राहत मिली है। मेला में उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश से लगभग दो लाख से अधिक लोग पहुंचे हैं, जिससे मेले में लोगों की भारी भीड़ नजर आई। यहां वाहनों के अलावा लगभग दो हजार लोग प्रतिदिन पैदल चलकर आएं हैं। बड़ी संख्या में आए सैलानियों ने मेले में जमकर खरीदारी की। जिससे मेले में लगी दुकानों के सामान की इस कदर बिक्री हुई कि दुकानदारों को सामान की पूर्ति करना मुश्किल हो गया। अधिकांश दुकानदारों को लॉकडाउन से हुए नुकसान की भरपाई हो गई है। एक सप्ताह तक चले मेले में 10 लाख से अधिक का कारोबार होने का अनुमान है। मंदिर के पुजारी और दुकानदारों ने बताया कि मेला में करीब एक लाख का प्रसाद खरीदा गया। वहीं, पान और पान मसाला, मूंगफली, चाय, नाश्ता, भोजन, विभिन्न प्रकार की मिठाइयां, किराना और घरेलू जरूरत के सामान की खूब खरीदारी की गई। जिससे मेले में रोजगार की आस लगाकर आए दुकानदारों ने अच्छा खासा मुनाफा कमाया। पांडव धाम पर लगे विशाल मेले में आए सैलानियों ने जमकर मेले का लुत्फ उठाया।

पांडवन धाम पर हवन पूजन में मौजूद लोग- फोटो : LALITPUR

ांडवन धाम पर आयोजित मेला में लगी भीड़- फोटो : LALITPUR