फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Panchkalyanak Pratishtha Mahotsav from June 19

Lalitpur News: पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव 19 जून से

Thu, 15 Jun 2023 01:03 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Thu, 15 Jun 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Panchkalyanak Pratishtha Mahotsav from June 19
महरौनी (ललितपुर)। नेमीनाथ जिनविंब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव 19 से 23 जून तक होगा। कार्यक्रम का आयोजन ज्ञान तीर्थ पंडित टोडरमल स्मारक ट्रस्ट जयपुर के निर्देशन में किया जा रहा है। जोकि कुंद-कुंद दिगंबर जैन स्वाध्याय मंडल ट्रस्ट, कुंद-कुंद दिगंबर जैन मुमुक्षु मंडल ट्रस्ट टीकमगढ़ और बानपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में होगा। कार्यक्रम संयोजक राजीव जैन चौधरी ने बताया कि 19 जून को ध्वजारोहण और गर्भकल्याणक की क्रियाएं, 20 जून को जन्मकल्याणक होगा। 21 जून को तपकल्याणक, 22 जून को ज्ञान कल्याणक, समोशरण रचना तथा 23 जून को मोक्ष कल्याणक कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन

इसके साथ ही भगवान विराजमान, कलशारोहण की क्रियाएं संपन्न होंगी। सभी धार्मिक क्रियाएं ब्रह्मचारी अभिनंदन शास्त्री खनियाधाना के दिशा-निर्देश में होंगी। विशेष कार्यक्रम के अंतर्गत 21 जून को अंतरराष्ट्रीय वक्ता, लेखक एवं आध्यात्मिक विद्वान डॉ. एसपी भारिल्य द्वारा शंका समाधान और पंडित संजीव जैन दिल्ली के द्वारा आध्यात्मिक भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed