{"_id":"c4aa1edd66d4dee2fd2333ed9196c917","slug":"panchayat-elections-nomination-by-84-ummindwaron-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत उपचुनाव: 84 उम्मींदवारों ने किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत उपचुनाव: 84 उम्मींदवारों ने किया नामांकन
ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैदपुर(ललितप़ुर)। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन- 2015 के बाद विभिन्न क्षेत्र पंचायत एवं ग्राम पंचायत सदस्यों के उपचुनाव के लिए रविवार से नामाकंन प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन 84 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र जमा किए।
विकासखण्ड मड़ावरा में विभिन्न 25 ग्राम पंचायतों में 76 ग्राम पंचायत सदस्यों के पद रिक्त थे, जिनके लिए रविवार को दो काउन्टरों पर 84 नामाकंन पत्र दाखिल किए गए। सहायक विकास अधिकारी पंचायत लखन लाल झा ने बताया कि रविवार को 10 वार्डों में दो-दो उम्मीदवार हैं।
लेकिन, मतदान के लिए वास्तविक स्थिति सोमवार को नामाकंन पत्रों की जांच व 17 फरवरी को नाम वापसी के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। बताते चलें कि सामान्य निर्वाचन के बाद विकासखंड मड़ावरा की 06 ग्राम पंचायतें ऐसी हैं, जिनमें एक तिहाई ग्राम पंचायत सदस्य नहीं होने से कोरम पूर्ण नहीं हो सका, जिस कारण ग्राम पंचायत का गठन नहीं हो पाया।
विज्ञापन
रविवार को दाखिल किए गए नामांकन पत्रों की जांच 15 फरवरी तक होगी। 17 फरवरी को उम्मीदवारों की नाम वापसी एवं चुनाव चिह्न आवंटन किया जाएगा। वहीं, 21 फरवरी को मतदान तथा 23 फरवरी को मतगणना होगी।
नामाकंन प्रकिया के दौरान सहायक रिटर्निंग ऑफिसर अवधेश अग्रवाल, खंड शिक्षा अधिकारी जगत सिंह राजपूत, रिटर्निंग आफिसर अशोक कुमार, जिला पंचायत सहायक मोहम्मद रियाज आदि मौजूद रहे।