फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   panchayat chunav woman candigate

कई ग्राम पंचायतों की बागडोर संभालेगी महिलाएं

Tue, 04 May 2021 01:52 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 01:52 AM IST
विज्ञापन
panchayat chunav woman candigate
कारीटोरन/ ललितपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के परिणाम घोषित हो गए हैं। विकासखंड बार की अनेक ग्राम पंचायतों में मतदाताओं ने पुराने चेहरों को अस्वीकार कर दिया है। ग्राम पंचायत कारीटोरन, बरखिरिया व पाचौनी में महिलाओं को प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है।
विज्ञापन

जीते प्रत्याशी काफी खुश हैं, समर्थक उनके घर बधाई देने पहुंच रहे हैं। ग्राम पंचायत कारीटोरन में प्रधान पद का आरक्षण बदल जाने से महिला सीट हो गई थी। यहां 13 प्रत्याशियों ने अपनी किस्मत आजमाई। 19 अप्रैल को 1485 के सापेक्ष 1288 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया था। मतगणना में सामरी पत्नी सुजीत पाठक को जीत हासिल हुई है। यहां कांटे का मुकाबला रहा है। जहां सामरी पाठक को 179 व उनके प्रतिद्वंद्वी कल्पना तिवारी को 175 मत मिले। इस तरह सामरी पाठक ने पांच मतों से जीत का सेहरा पहना।
विज्ञापन

विकासखंड बिरधा की ग्राम पंचायत बरखिरिया के चुनाव पर सभी नजरें टिकी रहीं। यहां ममता पत्नी राघवेंद्र नायक ने अपने प्रतिद्वंद्वी को कड़ी टक्कर दी। ममता नायक ने 440 मत प्राप्त किए जबकि रितू पत्नी अभिषेक नायक को 354 मत प्राप्त हुए। इस तरह ममता नायक बरखिरिया की प्रधान चुनी गई। ग्राम पंचायत खजरा में 1300 के सापेक्ष 1135 मत पड़े। इसमें लाड़ले वंशकार को 450 व गनेश अहिरवार को 175 मत प्राप्त हुए। ग्राम पंचायत पाचौनी में 1300 के मुकाबले 1035 मत डाले गए थे। इसमें गुड्डीबाई पत्नी मेवालाल ने 466 मत हासिल किए, जबकि दुरजू अहिरवार को 310 मत प्राप्त हुए। ग्राम पंचायत धोवनखेरी में 825 के मुकाबले 765 मत पड़े। इसमें रघुवीर सिंह राजपूत को 390 और वीर सिंह को 194 मत मिल पाए। नवनिर्वाचित प्रधानों को जीत की बधाई देने के लिए लोग उनके घर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed