{"_id":"608f05168ebc3e8dbd7bb906","slug":"panchayat-chunav-poll-counting-lalitpur-news-jhs194284087","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहला नतीजा शाम छह बजे आया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहला नतीजा शाम छह बजे आया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मड़ावरा। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के अंतिम चरण में रविवार को ब्लॉक मुख्यालय पर मतगणना कार्य प्रारंभ हुआ। बालिका इंटर कॉलेज में सुबह आठ बजे से मतगणना अभिकर्ताओं को प्रवेश दिया गया और नौ बजे मतों की गणना प्रारंभ हो सकी। यही कारण रहा कि दो मतदेय स्थल वाली ग्राम पंचायत बछरई का नतीजा शाम छह बजे आया।
मड़ावरा विकासखंड की 65 ग्राम पंचायतों में विभिन्न पदों के लिए डाले गए मतों की गिनती के लिए 22 गणना टेबल लगाई गईं, जिन पर दो-दो गणना टीम मतों की गिनती कर रही हैं। गणना स्थल पर उम्मीदवारों एवं उनके अभिकर्ताओं के प्रवेश पास एवं कोविड रिपोर्ट देखकर प्रवेश दिया गया।
दोपहर में चुनाव प्रेक्षक समेत जिला निर्वाचन अधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार तथा पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार द्वारा मतगणना कार्य एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। मतगणना कार्य हो सुचारु कराने में रिटर्निंग ऑफिसर इंजीनियर भागीरथ के साथ ही गणना स्थल के नोडल अधिकारी एसडीएम मड़ावरा एसपी सिंह का सहयोग रहा। सुरक्षा व्यवस्था में प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार के निर्देशन में पुलिसबल मुस्तैद रहा।
विज्ञापन
-----
नहीं हो सका सोशल डिस्टेंस का पालन
मड़ावरा। मतगणना कक्षों के एक कमरे में तीन से चार गणना टेबल लगाए जाने से ना चाहते हुए भी उम्मीदवारों एवं उनके अभिकर्ताओं के बीच सोशल डिस्टेंसिंग नहीं रह सकी। एक कक्ष में लगभग 60 से 70 लोग घुसे रहे।
-----
मेडिकल हेल्प डेस्क रहा सुचारु
मड़ावरा। मतगणना स्थल पर किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्या एवं सहायता के लिए मेडिकल हेल्प डेस्क सुचारु रहा। यहां टैंप्रेचर, ऑक्सीजन लेबल, ब्लड प्रेशर आदि परीक्षण की सुविधा रही। डेस्क पर गणना कार्मिकों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार दिया जाता रहा।
-----
पीने के पानी की किल्लत
मड़ावरा। मतगणना स्थल पर उम्मीदवारों एवं उनके अभिकर्ताओं को पीने के पानी के लिए टैंकर की व्यवस्था की गई थी लेकिन दोपहर दो बजे तक टैंकर खाली हो गया। दो सौ मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा एवं साप्ताहिक लॉकडाउन के कारण बाहर से भी पानी नहीं मिल सका। बाद में एसडीएम द्वारा संज्ञान लिए जाने के बाद पानी का इंतजाम किया जा सका।