फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   panchayat chunav

जिला पंचायत चुनाव में सदर विधायक फेल, महरौनी पास

Fri, 07 May 2021 02:25 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 02:25 AM IST
विज्ञापन
panchayat chunav
ललितपुर। जिला पंचायत सदस्य की 21 सीटों में से भारतीय जनता पार्टी छह सीटें जीतकर आगे तो रही लेकिन सदर विधायक अपने विधानसभा क्षेत्र के सदस्यों को जीत दिलाने में नाकाम रहे। इनके क्षेत्र से महज एक उम्मीदवार कामयाब रहा। वहीं, महरौनी विधायक और श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री ने अपने विधानसभा क्षेत्र से पांच सदस्यों को जिताकर जनता के बीच अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है। ऐसे में राजनीतिक विश्लेषक अपने हिसाब से सदर विधायक और महरौनी विधायक के कार्यकाल का आकलन कर रहे हैं।
विज्ञापन

ललितपुर विधानसभा के अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य की 10 सीटें आती हैं। इस बार हुए चुुनाव में यहां से भाजपा को काफी नुकसान हुआ है। यहां 10 सीटों में से एक मात्र जखौरा सीट भाजपा के पल्ले में आई है। जबकि, समाजवादी पार्टी ने चार सीटें जीतकर राजनीतिक दबदबा बनाए रखा है। बसपा ने दो सीटें निकाली हैं, जबकि तीन निर्दलीयों पर भी जनता ने भरोसा जताया है।
विज्ञापन

दूसरी ओर, महरौनी विधानसभा क्षेत्र भाजपा के लिए लकी साबित हुआ है। यहां कुल 11 सीटें हैं। इसमें से भाजपा ने सबसे ज्यादा पांच सीटें जीतकर अपना दबदबा कायम रखा है। यह विधानसभा क्षेत्र प्रदेश के श्रम एवं सेेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ का है। अपने विधानसभा क्षेत्र में इन्होंने 11 सीटों में से पांच सीटें जीतकर पार्टी में अपना कद कायम रखा है। यहां से सपा एक मात्र सीट ही निकाल सकी है, जबकि इस विधानसभा क्षेत्र में सपा जिलाध्यक्ष की राजनीतिक पृष्ठभूमि मानी जाती है। बसपा ने एक सीट पर जीत हासिल की और निर्दलीयों ने चार सीटों पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
सदर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सीटें
----
वार्ड एक- पूरा कलां - सपा
वार्ड दो- खांदी- निर्दलीय
वार्ड तीन- थाना - निर्दलीय
वार्ड चार- जखौरा- भाजपा
वार्ड पांच- थनवारा- सपा
वार्ड छह- बांसी- सपा
वार्ड सात- बुढ़वार - निर्दलीय
वार्ड आठ- जाखलौन- बसपा
वार्ड 20- बार - बसपा
वार्ड 21- पारौन- सपा
-------
महरौनी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सीटें
------
वार्ड नौ- बिरधा - निर्दलीय
वार्ड 10- खितवांस - भाजपा
वार्ड 11- बालाबेहट- सपा
वार्ड 12- नाराहट - भाजपा
वार्ड 13- सौरई- निर्दलीय
वार्ड 14- मड़ावरा- भाजपा
वार्ड 15- सैदपुर- बसपा
वार्ड 16- गुढ़ा- भाजपा
वार्ड 17- सिलावन - निर्दलीय
वार्ड 18- बानपुर - भाजपा
वार्ड 19- कैलगुवां- निर्दलीय
-----
प्रशासन की अनदेखी से सीटों की संख्या कम हुई। विपक्षियों ने शराब और पैसा बांटकर वोट खरीदा। मैंने और कार्यकर्ताओं ने इसकी शिकायत प्रशासन से की, लेकिन प्रशासन कार्रवाई न करते हुए तटस्थ बना रहा। मुख्यमंत्री ने चुनाव से पहले प्रशासन को अपराधियों और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर नकेल कसने का निर्देश जारी किया था, लेकिन कार्रवाई नहीं होने से ही अधिकांश सीटों पर आपराधिक प्रवृत्ति के लोग जीते।

- रामरतन कुशवाहा
सदर विधायक
----
मेेरे कार्यकर्ताओं और मैंने जनता के बीच पहुंचकर विकासपरक योजनाओं से उन्हें अवगत कराया। उनकी कामयाबी को लक्षित किया। प्रदेश सरकार की विकासपरक नीतियों को जनता ने सराहा, जो भाजपा की सफलता का महत्वपूर्ण कारण रहा। क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जनता ने आंकलन किया जनहित में भविष्य में होने वाले विकास को देखते हुए अपना मत देकर भाजपा पर भरोसा जताया।
- मनोहर लाल पंथ
विधायक महरौनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed