{"_id":"605e3c398ebc3e769f093eab","slug":"panchayat-chunav-lalitpur-news-jhs191844911","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों को विभागों का प्राप्त करना होगा अदेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों को विभागों का प्राप्त करना होगा अदेय
विज्ञापन
voting.jpg
- फोटो : voting.jpg
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों को विभागों से अदेयता प्रमाण पत्र हासिल करना होगा। बकायेदार होने की स्थिति में उसका नामांकन खटाई में पड़ जाएगा। उधर, जिला पंचायत ने अदेय प्रमाण पत्र निर्गत करने के लिए विकासखंड स्तर पर कर्मियों की तैनाती कर दी है।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य के लिए निर्वाचन होना है। इस दौरान चुनाव में उतरने वाले उम्मीदवारों को नामांकन पत्र के साथ अदेय प्रमाण पत्र संलग्न करना होगा। इसे ध्यान में रखकर जिला पंचायत द्वारा अदेय प्रमाण पत्र हेतु सभी विकास खंड पर कर्मचारियों की तैनाती की जा रही है। जिसमें विकास खंडवार टीम इंचार्ज नियुक्त किए गए हैं। विकास खंड कार्यालय पर नामांकन पत्र का विक्रय तिथि से प्रात: 8 बजे से सायं 5 बजे तक उपस्थित रहकर खंड विकास अधिकारियों से संपर्क कर निर्धारित स्थल पर बैठकर अदेय प्रमाण पत्र निर्गत करेंगे। यह भी निर्देशित किया गया है कि संबंधित व्यक्ति को अदेय प्रमाण पत्र निर्गत करने से पूर्व यह जानकारी कर ली जाए कि संबंधित व्यक्ति जिला पंचायत की किसी भी मद का बकायेदार तो नहीं है। यदि बकायेदार है तो उस व्यक्ति से बकाये की धनराशि जमा कराने के बाद ही अदेय प्रमाण पत्र निर्गत किया जाए। जिला मजिस्ट्रेट अन्नावि दिनेश कुमार ने बताया कि अदेय प्रमाण पत्रों की प्रमाणित बुक कार्यालय के स्टोर से कार्य अधिकारी जिला पंचायत के हस्ताक्षर युक्त इंचार्ज को प्राप्त कराई जाएगी।
-----
यहां कर्मियों की हुई तैनाती
विकास खंड मड़ावरा में हरीशंकर (टीम इंचार्ज), अमितेन्द्र कुमार पाण्डेय लिपिक, विकास खंड महरौनी में आशुतोष कुमार तिवारी (टीम इंचार्ज), अभिषेक जैन (जिला परिषद पाली इंटर कॉलेज पाली), रियाज मुहम्मद, विकास खंड बार में भरत सिंह बुंदेला (टीम इंचार्ज), राजीव यादव कंप्यूटर ऑपरेटर, विकास खंड तालबेहट में बलवीर सिंह यादव (टीम इंचार्ज), पवन कुमार गौतम, लाल सिंह चौकीदार, विकास खंड बिरधा में जमील खां (टीम इंचार्ज), दीपेश हुण्डैत (जिला परिषद पाली इंटर कालेज पाली), हरदेव सिंह, विकास खंड जखौरा में संजय कुमार जैन (टीम इंचार्ज), ह्दय नारायण नांगल, कार्यालय मुख्यालय (जिला पंचायत) में पूजा वर्मा, (टीम इंचार्ज), काजल तिवारी को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
पांच दिन बाद जिला पंचायत का प्रवेश कर ठेका हो जाएगा समाप्त
ललितपुर। जिला पंचायत का प्रवेश कर ठेेका पांच दिन बाद समाप्त हो जाएगा। इस आशय की जानकारी जिला मजिस्ट्रेट अन्नावि दिनेश कुमार ने दी है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में किसी भी अन्य राज्य एवं अन्य जनपदों से प्रवेश करने वाले ईट, चूना, टाइल्स, खपरा, सुर्खी व गिट्टी आदि से लदे सभी प्रकार के वाहन एवं पशु वाहन आदि को नियंत्रित करने के लिए बनाई गई उपविधियों के अनुसार वर्ष 2020-2021 तक की अवधि के लिए प्रवेशकर वसूली का ठेका है जो 31 मार्च को समाप्त हो जाएगा। वर्ष 2021-22 हेतु ठेका की प्रक्रिया संपन्न नहीं हुई है, ऐसी स्थिति में एक मार्च से प्रवेश कर नीलामी ठेका की वसूली अग्रिम आदेशों तक किसी भी व्यक्ति द्वारा नहीं की जाए। यदि तिथि के पश्चात किसी भी स्थान पर वसूली करना संज्ञान में आता है तो प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करा दी जाएगी। इस संबंध में सभी थानाध्यक्षों को भी निर्देशित किया गया है कि अपने-अपने क्षेत्रों में एक अप्रैल से प्रवेश कर के ठेके के नाम से वसूली नहीं होने दें।
---------
किसी के प्रलोभन और बहकावे में न आएं वोटर
ङोगरा खुर्द (ललितपुर )। नाराहट क्षेत्र के धौलपुरा गांव में शुक्रवार को मतदाता जागरूकता अभियान के तहत एक कार्यक्रम मनोहर लाल पंथ श्रम सेवा योजन राज्य मंत्री एवं रामरतन कुशवाहा सदर विधायक के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया। अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने मतदाताओं को भय से मुक्त होकर मतदान करने को कहा। जागरूक किया कि किसी के प्रलोभन और बहकावे में न आएं।
19 अप्रैल को जनपद में मतदान होना है। इस अवसर पर प्राथमिक विद्यालय की छात्राओं ने मतदाता जागरूकता से संबंधित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्रों द्वारा प्रस्तुत मतदाता जागरूकता पर ‘वोट डालने जाना है मजबूत लोकतंत्र बनाना है’ नाटक व कविताओं को पधारे अतिथियों ने खूब सराहा। वरिष्ठ नेता श्रीराम पटैरिया, प्रेम चंद्र पटेल, हरनारायण शर्मा, रामसेवक गुप्ता, अरबिंद्र कौशिक, कैलाश साहू, ढल्लन महाराज, मनोज कुशवाहा मौजूद रहे।