फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   panchayat chunav family member

जिला पंचायत चुनाव में परिजनों को जितवाने में कामयाब हुए दिग्गज

Wed, 05 May 2021 01:46 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 01:46 AM IST
विज्ञापन
panchayat chunav family member
ललितपुर। जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में विभिन्न पार्टियों के दिग्गजों ने खुद चुनाव मैदान में न उतरकर अपने परिजनों को चुनाव लड़वाया। इस रणनीति में कई दिग्गज अपने परिजनों को जितवाने में कामयाब हो गए। हालांकि, कुछ नेताओं को पराजय का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य पद के चुनाव में प्रमुख दल भाजपा, कांग्रेस, सपा, बसपा व आप ने अपने समर्थित प्रत्याशी उतारे। इस दौरान विभिन्न पार्टियों के दिग्गज नेताओं ने स्वयं की जगह अपने परिवार के सदस्यों को आगे बढ़ाते हुए राजनीति के मैदान में उतारा। यह रणनीति कई दिग्गजों की काम कर गई। बीते दिवस घोषित नतीजे उनके लिए फायदेमंद साबित हुए।
विज्ञापन

पूर्व ब्लाक प्रमुख व पूर्व सपा जिलाध्यक्ष कैलाश यादव ने अपने पुत्र भवानी यादव को थनवारा सीट पर उतारा। वहीं, सपा जिलाध्यक्ष तिलक यादव ने अपने पुत्र धनंजय यादव को बालाबेहट सीट से, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रमेश खटीक ने अपने पुत्र राजकुमार को सिलावन सीट से, भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हरिओम ने कैलाश नारायण को खितवांस सीट से, दीवान विक्रम सिंह ने राजकुमारी सिंह को मड़ावरा सीट से चुनाव लड़वाया, जो जिला पंचायत सदस्य पद पर निर्वाचित हुए। कुछ नेता ऐसे भी रहे, जिन्हें चुनाव में हार का स्वाद चखना पड़ा। नगर पंचायत अध्यक्ष तालबेहट मुक्ता सोनी के परिवार के सदस्य अलग-अलग सीटों से लड़े, लेकिन किसी में सफलता हाथ नहीं लग सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
सीधे मैदान में उतरने वालों को मिली हार
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता यादव, प्रमोद बड़ौनिया, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा जगदीश सिंह लोधी, प्रेमचंद पटेल, आप जिलाध्यक्ष हरदयाल सिंह और पूर्व जिलाध्यक्ष सपा महेंद्र सिंह स्वयं चुनाव मैदान में उतरे थे, लेकिन सफलता नहीं मिली और हार का मुंह देखना पड़ा।
जिला पंचायत सदस्य
------
थाना - बेनिबाई सहरिया, निर्दलीय
खितवांस- कैलाश नारायण निरंजन, भाजपा
कैलगुआं- नरेंद्र झां निर्दलीय
बानपुर-आशीष रावत, भाजपा
पूराकला - कृष्णा मान सिंह खैरा, सपा
बुढ़वार - अतल देवी (राजेश यादव) निर्दलीय
थनवारा -भवानी यादव, सपा
बार - लीलाधर दुबे, बसपा
बांसी - मंगल यादव लखनपुरा, सपा
बालाबेहट - धनंजय यादव, सपा
नाराहट - मनोज कुशवाहा, भाजपा
बिरधा - रामू कुशवाहा, निर्दलीय
खांदी - बृजेन्द्र सिंह यादव, निर्दलीय
पारौन - फूलसिंह यादव बस्तगुआ, सपा
जखौरा - धर्मेंद्र रजक, भाजपा
मड़ावरा - राजकुमारी, दीवान विक्रम सिंह मदनपुर, भाजपा
जाखलौन - अमर विश्वकर्मा घुटारी, बसपा
सौंरई - वीर सिंह बुंदेला उर्फ रजऊ राजा, निर्दलीय
सिलावन- राजकुमार खटीक, निर्दलीय
गुढ़ा - सुरेंद्र अहिरवार, भाजपा
सैदपुर- लल्लू अहिरवार, बसपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed