फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   pan masala selling in haldi powder

हल्दी, मिर्च पाउडर के पैकेट में बेची जा रही तम्बाकू

Thu, 23 Apr 2020 01:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
pan masala selling in haldi powder
हल्दी पाउडर पैकेट में बिक रही तम्बाकू - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के मकसद से प्रतिबंधित किए गए पान मसाला व तंबाकू की बिक्री को जारी रखने के लिए नए-नए तरीके खोजे जा रहे हैं। अब कारोबारियों ने तंबाकू को हल्दी और मिर्च पाउडर के पैकेट में बंदकर खुलेआम बेचना आरंभ कर दिया है। इस तरह पान मसाला और तंबाकू की बिक्री पर फिलहाल रोक लगती दिखाई नहीं दे रही है।
विज्ञापन

लॉकडाउन के कारण आवश्यक सेवा की सामग्री को छोड़कर बाकी व्यापार बंद चल रहे हैं। शासन ने पान मसाला, बीड़ी व सिगरेट की बिक्री पर भी रोक लगा रखी है। माना जा रहा है कि थूकने से भी कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलने का खतरा है। जब से रोक की सूचना आम हुई है, उसके बाद से बाजार में पान मसाला व धूम्रपान की सामग्री आसमान छूने लगे हैं। कुछ दुकानदार लॉकडाउन में आवश्यक सेवाओं की दुकानें खोलकर इसकी आड़ में प्रतिबंधित धूम्रपान की सामग्री बेच रहे हैं। गली-मोहल्लों में पान मसाला, बीड़ी, सिगरेट व तंबाकू सहज ही उपलब्ध हो जाते हैं। नामचीन कंपनी का गुटखा बेचने वालों के लिए लॉकडाउन मुनाफा लेकर आया है। जिस पैकेट की कीमत पांच, दस व बीस रुपये थी, वह अब दस, बीस व चालीस रुपये में बिक रहा है। इसी तरह तंबाकू का पांच रुपये का पैकेट बीस रुपये में बिक रहा है। कुछ स्थानीय कारोबारियों ने कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए इसके पैकेट ही बदल दिए हैं। जिन पैकेट में हल्दी, मिर्च और अन्य मसाला बेचे जाते थे, उनमें तंबाकू व पान मसाला बेचा जा रहा है। उधर, एसडीएम सदर गजल भारद्वाज ने पान मसाला की बिक्री पर सख्ती से रोक लगाने के लिए सर्च अभियान चलाने की बात कही है।
विज्ञापन

सेक्टर मजिस्ट्रेट को कार्रवाई करने के लिए अधिकार दिए गए हैं। संबंधित क्षेत्र के सेक्टर मजिस्ट्रेट इस तरह के मामलों में कार्रवाई करेंगे।
- केएन त्रिपाठी, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed