फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Paithology is running on place, paper close

कागजों में बंद, धरातल पर संचालित हो रही पैथोलॉजी

Sun, 29 Dec 2019 11:36 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
Paithology is running on place, paper close
ललितपुर। स्वास्थ्य विभाग भले ही विभागीय कागजों में कार्रवाई कर अपनी पीठ थपथपा रहा हो, लेकिन धरातल पर स्थिति कुछ और ही है। पिछले दिनों पैथोलॉजी का पंजीयन निरस्त कर बंद करने की कार्रवाई की गई थी, लेकिन वर्तमान में पैथोलॉजी का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रताप सिंह ने पिछले दिनों पैथोलॉजी के निरीक्षण में एक पैथोलॉजी को मानक विहीन पाए जाने पर पंजीयन निरस्त कर दिया था। यह पैथोलॉजी केवल स्वास्थ्य विभाग के कागजों में ही बंद दिखाई दे रही है, जबकि धरातल पर कुछ और स्थिति है। पैथोलॉजी का नियमित संचालन किया जा रहा है। इसी पैथोलॉजी द्वारा गलत रिपोर्ट देने के एवज में जांच बैठाई गई थी, जिसमें प्रथम दृष्टया गलत रिर्पोट देना पाया गया था। इसके बाद जब सीएमओ ने शहर में संचालित पैथोलॉजियों का निरीक्षण किया तो पाया कि उक्त पैथोलॉजी का संचालन मानक विहीन है। जांच रिर्पोट पर चिकित्सक के हस्ताक्षर न होकर अन्य के हस्ताक्षर हो रहे थे। इस पर सीएमओ व नोडल अधिकारी डा. राजेश भारती ने पंजीयन निरस्त करते हुए बंद करने की संस्तुति की थी। लेकिन, वर्तमान में पैथोलॉजी का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन

पैथोलॉजी को सीएमओ के नेतृत्व में मानक विहीन पाए जाने पर पंजीयन निरस्त कर बंद कराया गया था। इसके खुलने की जानकारी नही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
- डा. राजेश भारती, नोडल अधिकारी
निरीक्षण में मानक विहीन पाए जाने पर पैथालॉजी का पंजीयन निरस्त किया गया था। अगर इसके बाद भी लैब का संचालन किया जा रहा है तो दोषी के विरुद्घ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डा. प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed