फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   padosi mehla hi nikli masoom ki hatyari

पड़ोसी महिला ही निकली छह वर्षीय मासूम की हत्यारिन

Sun, 31 Jan 2021 02:14 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 02:14 AM IST
विज्ञापन
padosi mehla hi nikli masoom ki hatyari
ललितपुर। थाना जाखलौन के अंतर्गत ग्राम दावनी में लापता छह वर्षीय बालक अंश की हत्या उसके पड़ोस में रहने वाली महिला ने ही की थी। इस मामले का खुलासा शनिवार को पुलिस ने किया है। आरोपी महिला ने कबूल किया है कि बालक ने खेलते समय उसे पत्थर फेंक कर मार दिया था। इससे उसे गुस्सा आ गया और उसने एक नुकीला पत्थर मारकर बच्चे को घायल कर दिया। इसके बाद बालक को अपने घर में ही छिपा दिया, फिर दूसरे पत्थर से मारकर उसकी हत्या कर दी। और शव को पड़ोसी के आलूू के खेतों में पत्तों से ढक कर छिपा दिया था।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि बीते 28 जनवरी को सुबह करीब 10 बजे अंश राजपूत (6) पुत्र जगत सिंह घर के बाहर खेलते हुए लापता हो गया था। बालक की मां भारती (30) की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी गई थी। 29 जनवरी की सुबह अंश का शव उसके घर के पीछे आलू के खेतों में पड़ा मिला था।
विज्ञापन

मामले की जांच के दौरान पड़ोस के घर में खूून के छींटे दिखाई दिए। इसके अलावा खून लगी एक साड़ी, एक ईंट और दीवार के पास एक बोरा भी बरामद किया गया। शंका होने पर पुलिस ने पड़ोसी के घर से महिला गुड्डी (50) और उसके पति तुलसी राजपूत (55) को गिरफ्तार कर सख्ती से पूछताछ की तो महिला ने अपना जुर्म कबूूल कर लिया। महिला ने बताया गया कि अंश उसके घर की छत पर खेल रहा था। तभी उसने एक पत्थर फेंककर मार दिया। महिला ने बताया कि पत्थर लगने से उसे गुस्सा आ गया और उसने एक बड़ा सा नुकीला पत्थर उठाकर अंश को मार दिया, जिससे बालक को खून निकलने लगा। आरोपी महिला ने बताया कि बच्चे को खून निकलता देख वह डर गई और बालक को कमरे में ले जाकर उसका खून साफ किया और उसे पानी भी पिलाया। लेकिन बालक अंश बेहोश हो गया। यह देख बाद में उसने एक और नुकीले पत्थर से अंश को मारकर उसका शव बोरे में रखकर भूसे में छिपा दिया। रात होने पर उसने शव को अपने पति तुलसी की मदद से घर के पीछे ग्रामीण रामसेवक के आलू के खेत में पत्तों से ढक दिया था। पुलिस ने महिला और शव छिपाने में सहयोग करने के आरोपी पति को गांव से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष जाखलौन जयप्रकाश चौबे, उपनिरीक्षक अवधेश कुमार सिंह, कांस्टेबल आमोल, नृपत राजपूत, निकिता सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला बोली-मैंने बच्चे का कान नहीं काटा, कुत्ता काट गया होगा!
महिला से जब बच्चे अंश के कान काटने के बारे में पूछा गया तो उसने बताया कि बालक का कान कुत्ते ने काटा होगा, उसने नहीं काटा था, उसने तो सिर्फ नुकीले पत्थर से नाक व सिर में मारा था। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जांच में सामने आया कि आरोपी महिला काफी उग्र स्वभाव की थी और कुछ महीने पहले गांव के ही जयराम की बहूू ममता को भी मारा-पीटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed