{"_id":"5fcbd7fe8ebc3ecfdf3a3b23","slug":"pac-alert-vivadit-field-lalitpur-news-jhs1827580154","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवादित जमीन पर पुलिस और पीएसी तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवादित जमीन पर पुलिस और पीएसी तैनात
विज्ञापन
बरौदिया गाँव में मौजूद पुलिस बल
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डोंगराखुर्द /ललितपुर। थाना नाराहट के अंतर्गत ग्राम बरौदिया में बृहस्पतिवार को संत रविदास चबूतरा निर्माण को लेकर हुए बलवा और शुक्रवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन के बाद अब शांति का वातावरण बना हुआ है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल व पीएसी तैनात की गई है।
ग्राम पंचायत की जमीन पर बृहस्पतिवार की रात्रि में जबरन निर्माण किया जा रहा है। नाराहट पुलिस ने निर्माण से रोकने का प्रयास किया तो उन पर भीम आर्मी संगठन के कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर पथराव कर दिया था, जिससे कई पुलिस कर्मी घायल हो गए थे। पुलिस के कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए थे। पुलिस ने बलवा करने, मारपीट एवं तोड़फोड़ के आरोप में एक सैकड़ा से अधिक लोगों पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। विवादित जगह पर पहले से ही तीन सुरक्षा गार्ड तैनात हैं। उन्होंने अवैध निर्माण नहीं करने के लिए भीड़ को रोकने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ उग्र होती गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम अभिनेष कुमार त्रिपाठी, सीओ श्याम नारायण, तहसीलदार अभिषेक कुमार और नाराहट थानाध्यक्ष श्याम प्रकाश शर्मा मौके पर पहुंच गए थे। अफसरों ने लोगों को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन उनकी एक बात नहीं सुनी गई। और पथराव कर दिया गया। इसमें पुलिस के जवान घायल हो गए और वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन को अन्य थानों से पुलिस बल मंगाना पड़ा, तब जाकर स्थिति को संभाला जा सका। अब विवादित जगह पर पुलिस एवं पीएसी के जवान तैनात हैं। गांव में स्थिति शांतिपूर्ण एवं नियंत्रण में बताई गई है।
विज्ञापन
ये है मामला
थाना नाराहट के गांव बरौदिया में लगभग दो माह पहले कुछ लोगों द्वारा ग्राम समाज की जमीन पर संत रविदास मंदिर बनाने के लिए चबूतरा बनाने का कार्य किया जा रहा था, जिसे स्थानीय लोगों द्वारा रोका गया। बाद में उनके खिलाफ मारपीट का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज करा दिया गया। घटना को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम पाली ने उस जगह पर यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया था। लेकिन, भीम आर्मी संगठन ने भीम आर्मी प्रमुख का जन्मदिन मनाने के लिए विवादित जगह पर टैंट लगाकर बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष एकत्रित होकर निर्माण कार्य कराने में जुट गए।
संत रविदास का चबूतरा
दो महीने पहले ग्राम समाज की जमीन पर संत रविदास का चबूतरा रात में बनाया जा रहा था, जिसे गांव के कुछ लोगों ने बनाने रोका था। इसके बाद से गांव में विवाद खड़ा हो गया। इस मामले में भीम आर्मी के सदस्य आगे आ गए, इससे मामला तूल पकड़ गया। घटना स्थल पर तीन सिपाहियों की ड्यूटी लगाई है।
ग्राम बरौदिया में बृहस्पतिवार को अहिरवार समाज के कुछ लोग एवं भीम आर्मी के सदस्य किसी का जन्मदिन मनाने के लिए एकत्रित हुए थे। इसी दौरान वे चबूतरा बनाने लगे तो मौके पर पुलिस ने उन्हें रोका। लेकिन, वे नहीं माने। सूचना पर हम भी मौके पर पहुंच गए। एसडीएम, सीओ व पुलिस भी पहुंच गई। लोगों को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह लोग नहीं मानें और देखते ही देखते पथराव करने लगे। वर्तमान में शांति पूर्ण माहौल है। पुलिस फोर्स तैनात की गई है।
- श्याम प्रकाश शर्मा, थाना प्रभारी नाराहट